{"_id":"59c2be3e4f1c1b88688b5ade","slug":"21505934910-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजेयू से जोड़ी 27 महाविद्यालयों की एनएसएस यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजेयू से जोड़ी 27 महाविद्यालयों की एनएसएस यूनिट
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की वार्षिक बैठक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार पुंडीर भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक प्रो. सुजाता सांघी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की वार्षिक बैठक में गत वर्ष के कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसे बैठक में अनुमोदित कर दिया गया है। आगामी वर्ष के कार्यक्रमों की सूची और बजट का ब्योरा भी बैठक मेें प्रस्तुत किया गया। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से जिले के 27 महाविद्यालयों की एनएसएस इकाई को विश्वविद्यालय के आधीन कर दिया गया है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना की तीन अन्य यूनिटों की जिम्मेदारी भी विश्वविद्यालय को दी गई है। बैठक में क्षेत्रीय निदेशालय नई दिल्ली के उपनिदेशक एसपी भटनागर, राज्य एनएसएस सेल के डॉ. कपेंद्र सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. हरभजन बंसल, प्रोक्टर प्रो. संदीप राणा, खेल निदेशक डॉ. एसबी लुथरा, युवा कल्याण निदेशक अजीत सिंह, महिला चीफ वार्डन डॉ. सोनिका, चीफ वार्डन डॉ. विकास, अधीक्षक अभियंता अशोक अहलावत, प्राचार्य डॉ. पीएस रोहिला, रेडक्रॉस सचिव रविंद्र लोहान, डॉ. अनिल भानखड़, डॉ. सुमन दहिया, डॉ. विजय पाल, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. कश्मीरी लाल, डॉ. सुनीता बैनीवाल, दिनेश चुघ, मनदीप, भारती कुंडू उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय एकीकरण कैंप दो अक्तूबर से
प्रो. सुजाता सांघी ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत विश्वविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण कैंप लगाया जाएगा। कैंप दो से आठ अक्तूबर तक चलेगा। इसमें हरियाणा व तेलंगाना राज्य के 150 स्वयंसेवक भाग लेंगे। इस दौरान दोनों राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आदान-प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
मां तुझे सलाम कार्यक्रम 27 को
विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से देशभक्ति कार्यक्रम मां तुझे सलाम 27 सितंबर को करवाया जाएगा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधीन सभी 34 यूनिटों के स्वयंसेवक भाग लेंगे। कार्यक्रम में गायन व संगीत विधाओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
रिपब्लिक परेड के लिए चयन
स्वयंसेवकों का प्रि-रिपब्लिक-डे परेड के चयन हेतु विश्वविद्यालय स्तरीय परेड कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। 34 यूनिटों से 100 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। 24 स्वयंसेवकों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चुना गया है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता पांच अक्तूबर को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित किया जाएगा।