फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ऑनलाइन खरीद का व्यापारियों का विरोध

ऑनलाइन खरीद का व्यापारियों का विरोध

Mon, 18 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन खरीद का व्यापारियों का विरोध
हिसार।
विज्ञापन

अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने हरियाणा के कृषि मंत्री द्वारा घरौंडा में किसान जमावड़ा सम्मेलन में यह कहा कि फसल की खरीद आनॅलाइन ही होगी और उसका भुगतान आढ़तियों के माध्यम से नहीं होगा यह कहना उचित नहीं हैं। अगर सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो हरियाणा कि सभी मंडियां अनिश्चितकाल के लिए बंद की जाएंगी और फसल का एक भी दाना नहीं खरीदा जाएगा। बजरंग दास गर्ग ने कहा कि प्रदेश में अनाज खरीदने के लिए सरकारी एजेंसियों के पास ना तो पूरी व्यवस्था है और कर्मचारियों के रिटायर होने के कारण सरकारी एजेंसियों में अधिकारी व कर्मचारियों कि लगभग 50 प्रतिशत की कमी है। गर्ग ने कहा कि प्रदेश में लगभग 108 मंडियां हैं। इनमें लगभग 35 हजार लाइसेेंस धारी आढ़ती हैं। इसमें 54 मंडियां तो अनाज खरीद के लिए सरकार ने आनॅलाइन कर दी हैं और बाकी बची हुई 54 मंडियों को आनॅलाइन सरकार करने की तैयारी में हैं। जबकि आनॅलाइन अनाज खरीद करना संभव नहीं हैं। क्योंकि जीरी में कई प्रकार की वैरायटी होती हैं, जिसके रेटों में 500 रुपये प्रति क्विंटल तक का कम-ज्यादा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed