फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   21 people arrived in uklana in truck.

राजस्थान से ट्रक में आए 21 लोग, उकलाना के लोगों को भी अधिकारियों ने सिरसा भेजा

Sat, 18 Apr 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
21 people arrived in uklana in truck.
राजस्थान से उकलाना मंडी पहुंचे लोग। - फोटो : Hisar
उकलाना मंडी। एक और जहां कोरोना को लेकर लॉकडाउन और प्रशासन की सख्ती है। वहीं दूसरी ओर कस्बे में अधिकारियों का ढुलमुल रवैया देखने को मिला। उकलाना गांव में शुक्रवार शाम को राजस्थान के नोखा के पास से 21 लोग कोयले से भरे ट्रक में बैठकर उकलाना पहुंचे। इनमें 12 सिरसा के गांव सुचान कोटली और सात लोग उकलाना के थे। वहीं ट्रक ड्राइवर व क्लीनर बरवाला निवासी थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने उक्त लोगों की जांच करके सभी को सुचान कोटली के लिए रवान कर दिया। उकलाना निवासी लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारी उन्हें जबरदस्ती आगे भेज रहे हैं और वे बड़ी मुश्किल से अपने घर तक पहुंचे हैं। ट्रक गुजरात से कोयला भरकर राजस्थान होते हुए उकलाना तक आया।
विज्ञापन

मामले के अनुसार राजस्थान के नोखा से आए ट्रक की सूचना पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, स्वास्थ्य विभाग टीम एवं पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने उनका मेडिकल कराया। उसके बाद उन्हें नगर पालिका की ट्रैक्टर ट्रॉली में शेल्टर होम तक ले जाया गया। काफी देर शेल्टर होम के पास उनको बाहर रखा गया। इसके बाद नोडल अधिकारी अंकुश गोयल व नगरपालिका सचिव संदीप कुमार ने बातचीत के बाद सभी को आगे रवाना करने का निर्णय लिया। सबको ट्रक में बैठने को कहा और यहां से आगे के लिए रवाना कर दिया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार धर्मवीर नैन, एसडीओ सिंचाई विभाग अंकुश गोयल, नगरपालिका सचिव संदीप कुमार, पटवारी हवा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

हम तो घरां जाणा चाहवां हां, पर ये धक्के तै आगै भेजै हैं
उकलाना के वार्ड-3 निवासी दर्शन ने कहा कि बड़ी मुश्किल तै तो घर आ कै पहुंचे हैं। इब जबरदस्ती हमनै आगै करैं जी। हमनै कोण रहण देगा जी। प्रशासन न्यू कहवै ही जी कि इनके साथ जाओ जहां ये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर यहां पहुंचे थे और बाहर से आए लोगों की मेडिकल जांच की थी। जांच में किसी के भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले। हमारा काम जांच करना था, इसके बाद उनकी मर्जी वे जहां जाएं। - अंकुश गोयल, एसडीओ, सिंचाई विभाग, उकलाना।
सीधी बात - एसडीएम बरवाला राजेश कुमार से...
सवाल - कुछ लोग ट्रक से आज शाम राजस्थान से आए हैं। उनमें कुछ उकलाना और कुछ सिरसा के थे। उकलाना के लोग आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें जबरदस्ती सिरसा भेजा जा रहा है?

जवाब - लॉकडाउन में कोई भी बाहर से नहीं आ सकता। लॉकडाउन में एक बंदा आकर खराब कर जाए तो हमारी ड्यूटी बनती है कि बाहर ही जाए जो बाहर से आया है।
सवाल - वे तो राजस्थान से आए हैं और जो उकलाना के थे, उन्हें भी सिरसा भेज दिया गया?
जवाब - जहां से आए थे, वहीं भेजा होगा उन्होंने।
सवाल - लेकिन उन्होंने खुद कहा है कि हम उकलाना के हैं। बड़ी मुश्किल से आए हैं और अब जबरदस्ती आगे भेजा जा रहा है?
जवाब - जहां के भी हैं, बाहर से आना तो बंद है ना।
सवाल - वो जैसे भी आ गए....
जवाब - नहीं क्यों आ गए, कैसे आ गए।
सवाल - क्यों आ गए तो फिर जांच बनती थी ?
जवाब - मैं पता करता हूं, अगर ट्रक वाला होगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।

राजस्थान से ट्रक में आए लोगों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी।

राजस्थान से ट्रक में आए लोगों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी।- फोटो : Hisar

राजस्थान से आए लोगों को ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठाकर शेल्टर होम ले जाते नगर पालिका कर्मचारी।

राजस्थान से आए लोगों को ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठाकर शेल्टर होम ले जाते नगर पालिका कर्मचारी।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed