{"_id":"5b6752254f1c1b31388b4e46","slug":"201533497893-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में पानी नहीं होने से किसानों ने भिवानी-चंडीगढ़ रोड किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में पानी नहीं होने से किसानों ने भिवानी-चंडीगढ़ रोड किया जाम
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बास(हिसार)। पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में पिछले काफी समय से पानी कम आने से पेटवाड़, बडाला व उगालन गांव के किसानों ने भिवानी-चंडीगढ़ मार्ग जाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि इतनी बारिश होने के बावजूद भी नहर में पानी नहीं है। हरियाणा के कुछ क्षेत्र में तो बाढ़ जैसे हालात हैं और यहां की नहरें सूखी पड़ी हुई हैं। पूर्व जिला पार्षद राममेहर पेटवाड़, सूरजमल, बसाऊ राम, कालू पहलवान, संदीप दुहन, रविंद्र, जगमेंद्र, रामअवतार, नरेंद्र बडाला, बडाला के पूर्व सरपंच ढिल्लूराम, संदीप, राममेहर, नरेश, दिनेश, अमित, बलवान, राजेश, जसमेर, रविन्द्र उर्फ पहाड़ी, परमजीत, सोनू, लीला, असोक, अजमेर आदि ने आरोप लगाया कि नहर विभाग के अधिकारी किसानों को लगातार परेशान कर रहे हैं और उनकी समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता। एक तरफ तो भाजपा सरकार हर क्षेत्र में टेल तक पानी पहुंचाने के वादे करती है। मगर हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है। पिछले काफी समय से पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में पानी काफी कम आ रहा है।
डीएसपी व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे
जाम की सूचना पाकर नारनौंद के डीएसपी जोगेंद्र राठी व बास थाना प्रभारी कश्मीरी लाल मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। मगर किसानों ने जाम खोलने से मना कर दिया। किसानों ने कहा कि नहर विभाग के उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाया जाए और उन्हें नहर में पानी न होने का कारण बताएं। फिर किसी ठोस आश्वासन के बाद ही रोड खोलेंगे। वहीं रोड के दोनों तरफ करीब आठ से दस किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गई। नारनौंद के डीएसपी ने नहर विभाग के एसई व एसडीओ को मौके पर बुलाया। एसई आत्माराम भाम्भू व एसडीओ एसके सिंगला ने किसानों से कहा कि उनकी नहर में पानी पूरा कर दिया जाएगा। इस आश्वासन पर तीन घंटे के बाद किसानों ने जाम खोल दिया।
नारनौंद के डीएसपी जोगेंद्र राठी ने बताया कि नहर विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुला दिया गया। फिलहाल समझाने पर किसानों ने जाम खोल दिया है। किसानों की जो भी समस्या है वह सब ठीक करवा दी जाएगी। वहीं नहरी विभाग के एसई आत्माराम भाम्भू ने बताया कि सफीदों के पास हांसी ब्रांच नहर टूटने से पीछे से पानी कम छोड़ा जा रहा था। इसके चलते नहर में पानी कम छोड़ा गया था। रविवार सुबह ही पानी पूरा कर दिया जाएगा। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।