{"_id":"5aa045504f1c1b8e328b5d74","slug":"201520452944-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त बोले -आपके चुनाव आने वाले हैं सभी के 50 से 60 लाख को कराएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त बोले -आपके चुनाव आने वाले हैं सभी के 50 से 60 लाख को कराएंगे
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
निगम की समीक्षा बैठक के दौरान इंजीनियरिंग विभाग पर पार्षदों का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग विभाग को एस्टीमेट बनाकर दी गई फाइल गुम हो रहीं है। सड़क कहीं भी बनी है और चुनाव आने वाले हैं। पार्षदों का गुस्सा देखकर निगम ने आयुक्त ने सभी को आश्वासन दिया कि चुनाव जल्द ही आने वाले है, 10 दिन में एस्टिमेट तैयार कराकर टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। हर पार्षद के क्षेत्र में 50 से 60 लाख रुपये तक का विकास कार्य करा देंगे। हालांकि पार्षदों ने फाइलें गायब होने पर विभाग को घेरा।
बुधवार को नगर निगम सदन की बैठक बुलाई गई थी। समीक्षा मीटिंग में पार्षद एक के बाद अधिकारियों की खिंचाई करने लगे। पार्षद मान सिंह चौहान ने कहा कि एक साल पहले मैंने फाइल तैयार कराई थी। सड़कों के एस्टीमेट बनवाए थे। अब इंजीनियरिंग विभाग कह रहा है कि फाइल गुम हो गई है। सभी सड़कों के दोबारा से एसटीमेट बना दिए जाएंगे। अब मेरी एक साल की मेहनत पर पानी फिर गया। अब कैसे काम होगा। दो तीन महीने बाद चुनाव आ जाएंगे।
मेयर शकुंतला राजलीवाला भी इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों पर गुस्सा हो गईं। मेयर ने कहा कि इंजीनियरिंग विंग काम नहीं करती। इस पर एक्सइएन विवेक गिल ने कहा कि इंजीनियरिंग ब्रांच में शहर में सबसे अच्छा काम कर रही है। आपको किसी काम में कमी लगी हो तो बताओ। एक्सइन की ऐसी बात स़ुनकर कई पार्षद भी खड़े हो गए। पार्षदों ने कहा कि इसी ब्रांच ने तो सभी काम खराब किए हैं। भगत सिंह चौक पर शौचालय की मांग एक बार फिर उठी। जेई ने कहा कि 85 हजार रुपये खर्च करने के लिए टेंडर प्रक्रिया लंबी हो जाती है। पार्षदों ने कहा कि आप विभागीय कार्य करवाए। कमिश्नर ने आदेश दिए कि विभागीय कार्य के तहत शौचालय बनवाया जाए।
विज्ञापन
-----------------------------------
गुस्से में रहे जनप्रतिनिधि....
तीन साल के मुद्दों के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई। यही वजह रही की मेयर की अध्यक्षता में बुलाई गई समीक्षा बैठक से पार्षद नाखुश नजर आए। पार्षदों का अधिकारियों पर गुस्सा अधिक था। पार्षदों ने अपने एरिया में काम न होने के आरोप कई बार लगाए।
पार्षद नरेंद्र शर्मा ने कहा कि आप हाउस टैक्स लेना बंद ही क्यों नहीं कर देते। लोगों को कितनी परेशानी दे रहे हो। लोगों को न बिल मिल रहे न उनके टैक्स की गड़बड़ी सुधर रही। कार्यकारी अधिकारी डॉ. अरविंद बाल्यान ने प्रॉपर्टी टैक्स को अपग्रेड करने वाली एजेंसी मौके पर बुलाया। कंपनी के प्रतिनिधि ने अपनी प्रेजेंटेशन भी दी। इसके बाद भी पार्षद संतुष्ट नहीं दिखे।
डिप्टी मेयर भीम महाजन ने कहा कि सड़क ठेकेदार ने ऑटो मार्केट फेज 3 को डस्टबीन बना दिया है। सैकड़ों ट्राली मलबा वहां डाल दिया गया है। एक्सइएन विवेक गिल ने कहा कि ठेकेदार को तीन बार नोटिस दिया जा चुका है। ठेकेदार को पहले मलबा हटाने का आदेश दिया है। जब तक मलबा नहीं हटेगा तब तक आगे का काम नहीं होने दिया जाएगा। ठेकेदार को तब तक भुगतान भी नहीं होगा।
जन्म प्रमाण पत्र शाखा की कार्यप्रणाली पर कर्मबीर ढिल्लो ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि लोगों को जन्म प्रमाण पत्र समय पर नहीं मिलते है।इस ब्रांच के अधिकारियों- कर्मचारियों का व्यवहार भी सही नहीं है।
पार्षदों को शांत करने के लिए निगम आयुक्त अशोक बंसल ने कहा कि सभी पार्षद अपने अपने एरिया के काम लिखकर दो। आप लोगों के पास समय कम बचा है। जल्द ही चुनाव आने वाले हैं। हर एक पार्षद के 50 से 60 लाख रुपये तक के काम करा देंगे। दस दिन में एस्टीमेट बनवा दिए जाएंगे। इसके बाद दस दिन में टेंडर की प्रक्रिया शुरू करा देंगे।
बुधवार को पार्षदों के साथ समीक्षा बैठक थी । विकास कार्यों को लेकर प्रपोजल मांगे गए हैं। जल्द ही इस पर काम शुरू करा दिए जाएंगे। प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर कुछ लोगों ने समस्या रखी थी। जिसमें सुधार किया जाएगा।
अशोक बंसल, निगम आयुक्त
.....
वर्जन...
सभी पार्षदों के विकास कार्य कराए जाएंगे। जिन एरिया में अधिक समस्या होगी वहां ज्यादा काम होंगे। सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बनवाया जाएगा। जल्द से जल्द अपनी सड़कों व अन्य कार्यों से जुड़ी लिस्ट देने के लिए कहा है।
- विवेक गिल, एक्सइएन, नगर निगम।