फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   200 students from 13 states attended the National Integration Camp

Hisar News: एचएयू में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में 13 राज्यों के 200 विद्यार्थी पहुंचे

Wed, 26 Mar 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 26 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
200 students from 13 states attended the National Integration Camp
हिसार में एचएयू कुलपति प्रो. बीआर कांबोज के साथ स्वयंसेवक और अधिकारी। 
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण निदेशालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से राष्ट्रीय एकता शिविर आयोजित किए जा रहा है।
विज्ञापन

इसके पांचवें दिन कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक, शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. बीआर कांबोज, मुख्य वक्ता पूर्व कुलपति प्रो. जेपी शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

छात्र कल्याण निदेशक डॉ. एमएल खीचड़ ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि इस शिविर में देश के विभिन्न 13 राज्यों के 200 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसके पाहुजा ने कार्यक्रम में आए हुए सभी का धन्यवाद किया। मंच का संचालन छात्र नमन कौशिक ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना अवार्डी डॉ. भगत सिंह, डॉ. चंद्रशेखर डागर, विभिन्न राज्यों के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों सहित विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, निदेशक, अधिकारी, वैज्ञानिक, कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार में एचएयू कुलपति प्रो. बीआर कांबोज के साथ स्वयंसेवक और अधिकारी। 

हिसार में एचएयू कुलपति प्रो. बीआर कांबोज के साथ स्वयंसेवक और अधिकारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed