फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   20 lakh cheated in the name of selling land, case registered

जमीन बेचने के नाम पर ठगे 20 लाख रुपये, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
20 lakh cheated in the name of selling land, case registered
बास। बास तहसील के गांव खांडा खेड़ी की एक महिला ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर जमीन बेचने के नाम पर 20 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने शिकायत पर हांसी एसपी के आदेश पर महिला सहित 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जींद जिले के ललित खेड़ा निवासी रमेश ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर सुलचानी निवासी प्रदीप उर्फ बबला ने उसे बताया कि खांडा खेड़ी निवासी मुन्नी देवी व यशोदा ने 42 कनाल 15 मरले खेत की जमीन बेचनी है। इसके बाद डीलर ने मुन्नी देवी, यशोदा व परमवीर से बातचीत करवा दी। उन्होंने जमीन पर बैंक से लोन लिया हुआ था और लोन क्लियर कर उसकी रजिस्ट्री करवाने की बात कही थी। उनका 14 लाख 80 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सौदा तय हुआ था। उसके बाद 17 नवंबर 2020 को मुन्नी देवी व यशोदा ने वकील कुलदीप भाटीवाल के पास इकरारनामा लिखवाया और 14 जून को रजिस्ट्री करवाने की बात तय हुई थी। इस दौरान उन्होंने 20 लाख रुपये की रसीद पर मुन्नी व उसके पति डॉ सतबीर ने गवाह के तौर पर हस्ताक्षर किए थे। 14 जून को वह रजिस्ट्री के दिन तहसील में पहुंचा लेकिन मुन्नी देवी व यशोदा वहां पर नहीं पहुंची। जब उसने जमीन की जमाबंदी निकलवाई तो उसे पता लगा कि मुन्नी देवी के नाम जमीन नहीं है। उसने अपनी जमीन 25 अक्टूबर को अपने पौते अभिषेक सिंधु के नाम करवा दी थी। इन्होंने फर्जी दस्तावेज के आधार पर उससे 20 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने रमेश के बयान पर मुन्नी देवी, यशोदा, डॉ. सतबीर, परमवीर सिंह, अभिषेक सिंधु, प्रदीप उर्फ बबला, लोन होते हुए रजिस्ट्री करने वाले बास तहसीलदार, इंतकाल करने वाले बास तहसीलदार, खांडा खेड़ी एरिया का पटवारी, कानूनगो, जितेंद्र सिंह नंबरदार, धर्मखेड़ी निवासी रविंद्र के खिलाफ धारा 120बी, 406, 420, 467, 468 व 471 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed