{"_id":"60e74b4f8ebc3ecadc7654bb","slug":"2-new-cases-of-black-fungesh-4-discharge-hisar-news-rtk616737377","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के दो नए मरीज दाखिल, चार को मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के दो नए मरीज दाखिल, चार को मिली छुट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में वीरवार को ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस के दो नए मरीज दाखिल किए गए हैं। साथ ही चार मरीजों को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा गया है। राहत की बात यह है कि अस्पताल में ब्लैक फंगस के कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुई। वीरवार को मेडिकल कॉलेज में ओरल सर्जन डॉ. बंसीलाल बेनिवाल और उनकी टीम ने दो मरीजों के जबड़े का ऑपरेशन किया।
इनमें एक मरीज का जबड़ा निकाला गया है। दो मरीजों की नाक के ऑपरेशन किए गए हैं। यह दोनों ऑपरेशन सामान्य थे। इस समय अस्पताल में नए मरीजों की संख्या कम होने से चिकित्सक भी समय पर सीटी स्कैन एवं एमआरआई टेस्ट करवा लेते है। इससे मरीज की जल्दी पहचान हो जाती है और ऑपरेशन भी उसी अनुसार होता है। पिछले 8 से 10 दिन पहले अस्पताल के म्यूकरमाइकोसिस वार्ड में 50 मरीज दाखिल हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं
सिविल सर्जन डॉ. रत्ना भारती ने बताया कि वीरवार को जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, जबकि 4 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में फिलहाल 35 एक्टिव केस है और रिकवरी रेट 97.85 प्रतिशत है। जिले में अभी तक 6 लाख 30 हजार 147 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 53 हजार 934 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
वर्जन
वीरवार को म्यूकरमाइकोसिस के दो नए मरीज दाखिल किए गए हैं। चार मरीजों को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा गया है। दो जबड़े व दो नाक के ऑपरेशन हुए हैं।
डॉ. अनूप ग्रोवर, प्रोफेसर, दंत विभाग, मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा।