फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   इंदौर की तर्ज पर हिसार होगा डस्टबिन फ्री, शुरुआत होगी राजगुरु मार्केट से

इंदौर की तर्ज पर हिसार होगा डस्टबिन फ्री, शुरुआत होगी राजगुरु मार्केट से

Fri, 10 Aug 2018 01:10 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
इंदौर की तर्ज पर हिसार होगा डस्टबिन फ्री, शुरुआत होगी राजगुरु मार्केट से

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। स्वच्छता में नंबर वन रहे मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की तर्ज पर हिसार भी डस्टबिन फ्री होगा। इसकी शुरुआत शहर के सबसे व्यस्त बाजार राजगुरु मार्केट से की जाएगी। राजगुरु मार्केट में फिलहाल दुकानों का कचरा एकत्रित करने के लिए रखवाए गए बड़े डस्टबिनों को हटवाया जाएगा। मार्केट में पूरे दिन में दो बार ई-रिक्शा भेजी जाएगी। सुबह 11 बजे और शाम 6 बजे दो बार ई-रिक्शा आएगी, जिसमें दुकानदार अपना कचरा डाल सकेंगे।
गौरतलब है कि निगम की टीम ने स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरे देश में पहले स्थान पर रहे इंदौर शहर में बनाई गई व्यवस्था का जायजा लिया था। अब उसी मॉडल को हिसार शहर में लागू करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वीरवार को निगम अधिकारियों ने राजगुरु मार्केट की एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ भी चर्चा की। इस बार की स्वच्छता रैंकिंग में हिसार को 146वां स्थान प्राप्त हुआ था। उसी के बाद से लगातार स्वच्छता में और सुधार के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन

डस्टबिन फ्री मार्केट बनने से दुकानदारों व ग्राहकों को बड़ा लाभ मिलेगा। डस्टबिनों में पड़ी गंदगी के कारण मार्केट में बदबू नहीं रहेगी। वहीं डस्टबिनों के बाहर पड़ी गंदगी में भी पशुओं द्वारा मुंह मारकर उसे बढ़ावा नहीं दिया जा सकेगा। दुकानों से सीधा कचरा उठाया जाएगा। सुबह-सुबह दुकानों की सफाई के बाद निकलने वाला कचरा सुबह 11 बजे मार्केट से गाड़ी उठाकर ले जाएगी। इसके बाद दोपहर व शाम तक का कचरा शाम 6 बजे आने वाली गाड़ी में सीधा डाला जा सकेगा। इस तरह बेहतर व्यवस्था बनाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डस्टबिन फ्री शहर बनाने के लिए मांगे थे दो करोड़
स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में शहर को 146वां स्थान मिलने के बाद स्वच्छता के संसाधनों को बढ़ाने में नगर निगम प्रशासन जुटा हुआ है। हिसार को डस्टबिन फ्री बनाने की कवायद में डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए निगम प्रशासन ने 25 नई टाटा एस खरीदने के लिए मुख्यालय से दो करोड़ रुपये की डिमांड की थी। इस पैसे से टाटा एस खरीदी जानी हैं। बाजारों से लेकर अन्य कॉमर्शियल संस्थानों के कचरे को उठाने के लिए इन टाटा एस का प्रयोग किया जाना है। फिलहाल नगर निगम के पास केवल आठ टाटा एस ही हैं जो आवश्यकता से काफी कम हैं।

इसके बाद पूरे शहर में होगी व्यवस्था लागू
प्रारंभिक तौर पर यह सिस्टम राजगुरु मार्केट में अपनाया जाएगा। राजगुरु मार्केट में करीब 350 दुकानें है। इन सभी दुकानों से सीधा कचरा उठेगा। राजगुरु मार्केट के बाद धीरे-धीरे यह योजना पूरे शहर में लागू की जाएगी। इस तरह संसाधनों की पूर्ति होने के बाद पूरे शहर को ही डस्टबिन फ्री बनाया जाएगा।

12 अगस्त को होगा सम्मान समारोह
स्वच्छता अभियान में मदद करने वाले राजगुरु मार्केट के दुकानदारों व संस्थाओं को निगम प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए 12 अगस्त को सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसमें निगम अधिकारियों उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित करेंगे।

इंदौर की तर्ज पर हिसार शहर को भी डस्टबिन फ्री बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसकी शुरुआत राजगुरु मार्केट से कर रहे हैं। इसके बाद पूरे शहर में व्यवस्था लागू होगी। राजगुरु मार्केट में कचरा एकत्रित करने दो बार ई-रिक्शा जाएंगी।

- रामजीलाल, नोडल आफिसर, स्वच्छता अभियान

नगर निगम अधिकारियों ने राजगुरु मार्केट का दौरा किया है। उनके समक्ष हमने डस्टबिनों के आसपास गंदगी फैलने की शिकायत रखी थी। उन्होंने बताया है कि मार्केट को डस्टबिन फ्री बनाकर यहां ई-रिक्शा से सीधा कचरा उठवाएंगे। स्वच्छता को बढ़ावा देने वाले हर प्रयास में हम पूरी मदद करेंगे।
- महेश चौधरी, प्रधान, राजगुरु मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed