{"_id":"5a8f1c554f1c1b641f8b7315","slug":"191519328341-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण संघर्ष समिति ---","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण संघर्ष समिति ---
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला प्रधान दलजीत पंघाल ने कहा कि जाट आरक्षण को लेकर मांगें नहीं मानीं तो 26 फरवरी से गांव मय्यड़ में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।
समिति की महापंचायत गांव भगाणा में महेंद्र सिंह पंघाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कमांडेंट हवा सिंह सांगवान, भरत सिंह बैनीवाल, किताब सिंह भनवाला व वीरभान ढुल ने कहा कि 11 फरवरी 2018 को जाट नेता यशपाल मलिक व सरकार के बीच हुआ समझौता जाट समाज के लोगों के साथ एक धोखा है। जाट समाज के लोगों को जेल से रिहा करवाने के लिए अब नए सिरे से आंदोलन किया जाएगा। जाट नेता दलजीत पंघाल, सत्यजीत पिलानिया और प्रो. आत्मानंद ने कहा कि अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति अपनी मांगों को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालयों पर धरना देकर सरकार को ज्ञापन भी सौंप चुका है। सरकार को चेतावनी दी कि यदि 25 फरवरी तक जाट आरक्षण के दौरान आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए तो 26 फरवरी से गांव मय्यड़ में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। बैठक में पहलवान हवा सिंह दलाल, परमवीर झज्जर, महासिंह देशवाल, सुरेश सिंह दलाल, राजेंद्र सिंह हुड्डा, ओमसिंह सांगवान, रामफल मोर, सुरेश मलिक, महेंद्र सिंह भगाणा, सोमबीर भगाणा, राजकुमार लाडवा, जयसिंह रायपुर, सतबीर और राजेश पंघाल आदि मौजूद रहे।
मांगें नहीं मानीं तो 26 से मय्यड़ में होगा अनिश्चितकालीन धरना : पंघाल
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की गांव भगाणा में महापंचायत आयोजित