{"_id":"59c2bd074f1c1b1e688b59e8","slug":"191505934599-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइट ठेकेदारों ने दिया निगम को नोटिस, नहीं मिल रही पेमेंट, अंधेरे में डुबों देंगे शहर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाइट ठेकेदारों ने दिया निगम को नोटिस, नहीं मिल रही पेमेंट, अंधेरे में डुबों देंगे शहर को
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
शहर और सेक्टरों की स्ट्रीट लाइट कभी भी बंद हो सकती है। नगर निगम और सेक्टरों की स्ट्रीट लाइट का मेंटेनेंस संभाल रहे चार ठेकेदारों ने निगम को नोटिस थमाया है। उन्होंने लिखा है कि पिछले चार महीनों से उन्हें मेंटेनेंस के रुपये नहीं मिल रहे। इसके कारण उन्हें दिक्कत आ रही है। परेशानी इस कदर हो गई है कि लेबर भी बिना पैसे काम नहीं कर रही। अगर ऐसे ही हालात रहे तो लेबर काम छोड़कर चली जाएगी।
दो दिन का दिया अल्टीमेटम, आज खत्म
कांट्रेक्टर्स ने बताया कि उन्होंने दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर निगम पेमेंट करता है तो ठीक है, वरना हम स्विच ऑन ऑफ नहीं करेंगे। नोटिस के माध्यम से उन्होंने दो दिन का यानी 20 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया था। 21 अगस्त से शहर अंधेरे में डूब सकता है।
हर महीने 13 लाख रुपये का बिल
निगम अधिकारियों की मानें तो हर महीने करीब 13 लाख रुपये का बिल जा रहा है। इसमें चार कांट्रेक्टर के पास काम है। नगर निगम का एनडी इलेक्ट्रिकल्स के पास और सेक्टर-14, सेक्टर ओल्ड कोर्ट कांप्लेक्स, ग्रीन व रेड स्क्वेयर मार्केट एरिया जेबीएस के पास, सेक्टर-15 का राजेश इलेक्ट्रिकल तथा बाकी सेक्टर 16-17, सेक्टर-13 व सेक्टर 9-11 का पृथ्वी बैनीवाल कांट्रेक्टर के पास है। पेमेंट की बात करें तो निगम हर महीने करीब तीन लाख रुपये सेक्टरों के मेंटेनेंस का खर्च उठा रहा है और करीब 10 लाख रुपये नगर निगम के एरिया का है। कुल पेमेंट को जोड़ें तो यह बिल चार महीने का करीब 52 लाख रुपये का बनता है।
विज्ञापन
मैं मौखिक अधिकारियों को कई बार बोल चुका हूं। अब लिखित में नोटिस दिया गया है। नोटिस के माध्यम से दो दिन का अल्टीमेटम है। अगर पेमेंट नहीं होगी तो वीरवार से हम पैनल ऑन-ऑफ करना बंद कर देंगे।
- नरेंद्र दूहन, एनडी इलेक्ट्रिकल्स