{"_id":"5b635dde4f1c1b6f668b6ee6","slug":"181533238750-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल आज हिसार में करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल आज हिसार में करेंगे उद्घाटन
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल आज 3 अगस्त को हिसार के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल 3 अगस्त को सुबह 10.30 बजे पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे 11 बजे गांव न्योली कलां में भारत रत्न डॉ. बीआरअंबेडकर पुस्तकालय की आधारशिला रखेंगे तथा ग्रामीण जनसभा को संबोधित करेंगे। राज्यमंत्री 11.30 बजे गांव भोडिया बिश्नोइन में जलघर की आधारशिला रखेंगे। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे वे गांव मलापुर में बूस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री 12.30 बजे गांव दुर्जनपुर में बूस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। वे 2.30 बजे गांव सरसोद में तथा 3.30 बजे बरवाला की ओड धर्मशाला में आयोजित होने वाली जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात सायं 4.30 बजे राज्यमंत्री बरवाला की गुरु रविदास धर्मशाला में जलपान कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।