{"_id":"5b5f65c64f1c1bab7d8b5949","slug":"181532978630-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसाना में चरवाहे की पिटाई का मामला---","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसाना में चरवाहे की पिटाई का मामला---
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। नागरिक अस्पताल में डेरा डाले हुए परिवार ने सोमवार को भी धरना जारी रखा। पीड़ित परिवार की तरफ से कहा गया कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वह गांव में नहीं जाएंगे। सभी आरोपित गिरफ्तार किए जाएं। बरवाला थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पीड़ित परिवार ने सवाल उठाया कि डॉक्टर ने उनके बेटे विनोद कुमार का मेडिकल रिपोर्ट ठीक नहीं बनाई, जिससे उसके अंदर की चोट के कोई के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया विनोद के पिता रोशन ने कहा कि इस मामले की दोबारा से जांच होनी चाहिए। सरकार और प्रशासन हमारी सुरक्षा व्यवस्था करे। अगर थाना प्रभारी पहले से कार्रवाई कर देते तो गांव छोड़ना पड़ता। गांव में कैसे सुरक्षित रह सकते। डर के मारे गांव छोड़ना पड़ा। थाना प्रभारी को सस्पेंड किया जाए ।सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद ही वह गांव लौटेंगे।
सरपंच प्रतिनिधि बशेसर सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार से मिलने सिविल अस्पताल गया था। गांव वापसी पर पीड़ित परिवार ने साफ मना कर दिया। मैंने अपनी तरफ से प्रयास किए हैं। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। रोशन के परिवार का आरोप है कि उन पर गांव के ही कुछ लोगों ने गंभीर हमला किया। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट भी कर लिया है।