{"_id":"5a4d31ae4f1c1b346f8b4d36","slug":"181515008430-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चपरासी की लाइन में सैंकडों नहीं पोस्ट ग्रेजुएट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चपरासी की लाइन में सैंकडों नहीं पोस्ट ग्रेजुएट
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
अदालत परिसर में बुधवार को चपरासी पद के लिए साक्षात्कार शुरू हुए जिसमें पहले दिन करीब 960 आवेदक इंटरव्यू देने पहुंचे। कुल 17 पदों के लिए 14,412 आवेदन आए हैं। चपरासी बनने के लिए बीए, एमए, एमफिल, बीटैक सहित तमाम डिग्री धारक हैं। इन पदों के लिए हरियाणा के अलावा यूपी व राजस्थान के आवेदक भी आ रहे हैं। इसके लिए प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी युवक-युवतियों ने चपरासी पद के लिए आवेदन किया है।
बुधवार से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें 3 से 14 जनवरी तक इंटरव्यू होंगे। पहले दिन 960 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलावा पत्र भेजा गया था। अभ्यर्थी बुधवार सुबह ही कोर्ट के गेट के बाहर पहुंच गए थे। सुरक्षा कर्मी छोटे-छोटे समूहों में उनको अंदर भेजते रहे। वे इंटरव्यू देकर बाहर निकलते रहे। कोर्ट का समय खत्म होने के बाद उनकी भीड़ छंट गई। अदालत परिसर के बाद सभी आवेदकों की जांच की जा रही थी।
एमए पास हूं, सरकारी नौकरी चाहे चपरासी की मिल जाए
यूपी के इलाहबाद से आए अभिषेक ने बताया कि वह एमएम हिंदी है। बेरोजगारी के चलते उसने चपरासी पद के लिए आवेदन किया है। कई जगह प्राइवेट जॉब की हैं। वहां जॉब से संतुष्टि नहीं मिली। नौकरी तो सरकारी होनी चाहिए, बेशक चपरासी की हो।
विज्ञापन
...............
एमए, बीएड और एचटेट पास, चतुर्थ श्रेणी की नौकरी को भी तरसे
हिसार निवासी अनीश ने खुद को एमए, बीएड और एचटेट क्लीयर बताते हुए कहा कि बेरोजगारी के कारण उन्होंने चपरासी की जॉब के लिए आवेदन किया है। अनीश ने कहा वैसे चपरासी इंसान ही तो होते हैं। इंसान को चोरी या ठगी नहीं करनी चाहिए। नेकदिल से काम करने में बुराई क्या।
...............
बेरोजगारी ज्यादा है इसलिए कोई भी नौकरी मिल जाए
गांव बहबलपुर के अजीत कुमार ने खुद को शास्त्री से एमए की डिग्री धारक हैं। अजीत ने कहा कि वह फिलहाल हिंदी से भी एमए की डिग्री हासिल कर रहे हैं। देश में बेरोजगारी बहुत ज्यादा है। सरकारी नौकरी में दो जून की रोटी सुनिश्चित हो जाती है। इसलिए चपरासी पद के लिए आवेदन किया है।
................................
निजी नौकरियों से गुजारा नहीं चलता, इसलिए सरकारी जॉब जरूरी
सिरसा निवासी सरला ने बताया कि एएम , बीएड़ डिग्री धारक है। निजी स्कूल इतना अधिक शोषण करते हैं। जहां टीचिंग कर घर नहीं चलाया जा सकता। सरकारी नौकरी सबसे बेहतर होती है। जिसमें जॉब सुरक्षित रहती है। काम कोई छोटा बड़ा नहीं होता। निजी स्कूलों के बंधुआ मजदूर बनने से अच्छा तो चपरासी जॉब है।
ये रहेगा इंटरव्यू का शेडयूल
दिनांक रोल नंबर
3 जनवरी 1 से 960
4 जनवरी 961 से 1920
5 जनवरी 1921 से 2880
6 जनवरी 2881 से 3840
7 जनवरी 3841 से 5760
8 जनवरी 5761 से 6720
9 जनवरी 6721 से 7680
10 जनवरी 7681 से 8640
11 जनवरी 8641 से 9600
12 जनवरी 9601 से 10560
13 जनवरी 10561 से 12480
14 जनवरी 12481 से 14412
ये है चपरासी के पदों की संख्या
कुल पद 17
सामान्य वर्ग 10
एससी वर्ग 03
बीसीए वर्ग 02
बीसीबी वर्ग 01
ईएसएम 01
-------------------
चपरासी पद के लिए आठवीं पास युवाओं से आवेदन मांगे गए थे जिसमें हजारों की संख्या में डिग्री धारकों ने आवेदन किया है। इसमें डबल पोस्ट ग्रेजुएट, बीड, डीएड, एमए, बीए, बीकॉम, बीटेक सहित कई अन्य डिग्री धारक इंटरव्यू के लिए पहुंच रहे हैं।
-----------------
8 अलग अलग कमेटी ले रही इंटरव्यू
इंटरव्यू के लिए कुल 8 अलग-अलग कमेटी बनाई गई हैं जिसमें सुबह 9 बजे से शाम छह बजे के बाद तक इंटरव्यू लिए गए। इसके अलावा युवाओं के आवेदन चेक करने के लिए अलग से कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। इन सभी आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन के जरिए फार्म अप्लाई किए थे।
चपरासी के लिए पोस्ट ग्रेजुएट और एमफिल धारक भी लाइन में, 17 पदों के लिए 14,412 आवेदन
अदालत परिसर में चपरासी पद के लिए पहले दिन हुए 960 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू