फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   25 सितंबर को किया जाएगा बड़े संघर्ष का एलान

25 सितंबर को किया जाएगा बड़े संघर्ष का एलान

Sat, 12 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
25 सितंबर को किया जाएगा बड़े संघर्ष का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार/हांसी।
एसवाईएल का जल हरियाणा का सुनहरा कल है, अगर एसवाईएल का पानी हरियाणा की धरती को नही मिला तो प्रदेश की धरती बंजर हो जाएगी। जननायक चौधरी देवीलाल की अथाह कोशिशों से एसवाईएल अस्तित्व में आई थी। अब भी उनकी ओर से स्थापित की गई पार्टी इनेलो इसके लिए लगातार संघर्षरत है। यह बात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने नलवा हलके के गांव शाहपुर, गोरछी, ढाया और हांसी के गांव ढंढेरी, चानौत, भाटोल के ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
अभय चौटाला शुक्रवार को जनजागरण अभियान के तहत नलवा, हांसी हलके के ग्रामीणों से रूबरू हो रहे थे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी सरकार एसवाईएल के मामले को बेवजह लंबा खींच रही है। सात सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में एसवाईएल को लेकर पेशी है। अगर सात सितंबर तक भाजपा सरकार ने नहर बनवानी शुरू नहीं करवाई तो चौधरी देवीलाल के जन्म दिवस पर इनेलो इसके लिए आरपार की लड़ाई का एलान करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करके उनको पार्टी का सदस्य बनाएं। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा अपने चुनावी वादों को तो पहले ही भुला चुकी है, लेकिन अब तो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे को भी कलंकित कर दिया है। उन्होंने नारा तो बेटी बचाओ का दिया, लेकिन अब वे बेटी उठाओ और बेटा बचाओ में लगे हैं। इसका ताजा उदाहरण प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बराला के बेटे का कुकृत्य है। पूरी भाजपा दोषियों को बचाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूपेंद्र हुड्डा की किसान पंचायत एक ढकोसला
नेता प्रतिपक्ष ने भूपेंद्र हुड्डा की किसान पंचायत पर तंज कसते हुए इसे एक ढकोसला बताया। उन्होंने कहा कि अगर हुड्डा किसान हितेषी होते तो 2014 के चुनावों में उनकी इतनी दुर्गति न होती। हुड्डा पिता-पुत्र तो आज पार्टी में अपनी जगह बनाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस मौके पर इनेलो विधायक रणवीर गंगवा, वेद नारंग, अनूप धानक, जिला अध्यक्ष राजेंद्र लितानी, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीन आत्रेय, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा शिला भ्याण, चतर सिंह, सतबीर वर्मा, राज सिंह मोर, हलका अध्यक्ष सतपाल सरपंच, राजेेंद्र चूटानी आदि उपस्थित थे।

नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने की जनसभा
फोटो 20 व 21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed