फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   18 seater passenger aircraft will soon take flight from Hisar airport

Haryana: यात्रियों की फिर से हवाई यात्रा के लिए उम्मीदें बढ़ी, हिसार एयरपोर्ट से जल्द उड़ान भरेंगे विमान

Mon, 27 Mar 2023 11:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Mar 2023 11:40 AM IST
सार

सरकार जल्द ही हिसार एयरपोर्ट से रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए जम्मू, अमृतसर, जयपुर, देहरादून, कुल्लू, शिमला, धर्मशाला, चंडीगढ़ तक उड़ान भरने की तैयारी में है। अगस्त या सितंबर महीने में पहली कॉमर्शियल विमान की रीजनल एयर कनेक्टिविटी शुरू करने का टारगेट है।

विज्ञापन
18 seater passenger aircraft will soon take flight from Hisar airport
हिसार एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार हिसार एविएशन हब को एक विजन के तहत तैयार कर रही है। हिसार एयरपोर्ट को यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ इंडस्ट्रियल और कार्गो हब के रूप में भी विकसित किया जाएगा। सरकार जल्द ही हिसार एयरपोर्ट से रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए जम्मू, अमृतसर, जयपुर, देहरादून, कुल्लू, शिमला, धर्मशाला, चंडीगढ़ तक उड़ान भरने की तैयारी में है। यह जानकारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ड्रोन, एविएशन सेक्टर में नई इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिकता से काम कर रही है और इसके लिए बजट में भी प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट को लेकर लाइट व मौसम उपकरणों के दिए ऑर्डर
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एविएशन विभाग ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में एक हजार करोड़ रुपये इस क्षेत्र की उन्नति के लिए खर्च किए है। इसमें हिसार को एविएशन हब और इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए हरियाणा सरकार केंद्र साथ मिलकर काम कर रही है। पहले फेज में 1200 एकड़ और दूसरे फेज में 1800 एकड़ में कार्य होगा। उन्होंने कहा कि हिसार एयरपोर्ट में रनवे का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। एयरपोर्ट के लिए लाइट्स और मौसम उपकरणों के ऑर्डर कर दिए गए है।
विज्ञापन


विभिन्न शहरों के लिए 18 सीटर एयर पैसेंजर क्राॅफ्ट उड़ाने की तैयारी
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इसी वर्ष जुलाई में हिसार एयरपोर्ट पर टेस्टिंग का कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। इसके बाद अगस्त या सितंबर महीने में पहली कॉमर्शियल विमान की रीजनल एयर कनेक्टिविटी शुरू करने का टारगेट है। इसे लेकर चर्चा हो गई है और जल्द एमओयू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 18 सीटर एयर पैसेंजर क्राॅफ्ट की हिसार से जम्मू, अमृतसर, जयपुर, देहरादून, कुल्लू, शिमला, धर्मशाला, चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरने की तैयारी है। इसके बाद हिसार एयरपोर्ट पर पूरे विमान भरने की क्षमता का कार्य पूर्ण किया जाएगा और 48 सीटर विमान की उड़ान भरकर आगरा, बीकानेर जैसे देश के पर्यटक शहरों के साथ कनेक्टिविटी बेहतर करने पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लोबल कार्गो कंपनियों से की चर्चा
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिसार को कार्गो एयरपोर्ट बनाने के विजन पर भी सरकार आगे बढ़ रही है। इसके लिए सरकार ने अलग-अलग एयरो समिट में भाग लेकर ग्लोबल कार्गो कंपनियों से चर्चा की है। सरकार ने कंपनियों को हिसार में निवेश करने के अवसर दिए हैं कि वे यहां आकर अपना इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करें, क्योंकि एशिया का सेंट्रल पार्ट भारत है। उन्होंने कहा कि वेयर हाउसिंग हब के जरिए ग्लोबल कार्गो की यूनिट हिसार में बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed