फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   18 drivers were made to pay the challan

Hisar News: समय अवधि में चालान नहीं भरने वाले 18 वाहन चालकों से भरवाए चालान

Wed, 19 Mar 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 19 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
18 drivers were made to pay the challan
हांसी। पुलिस ने साप्ताहिक अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की व 18 वाहन चालकों से चालान भरवाए। इन्हें यातायात नियमों की अवहेलना करने पर रुकवाया गया। दस्तावेज जांचने पर पता चला कि इनका पहले चालान हो चुका है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि अगर कोई वाहन चालक चालान की समयावधि के अंदर चालान जमा नहीं करवाता तो उस वाहन को नियंत्रण या हिरासत में लिया जाएगा। यह सख्त कदम उन लोगों के लिए हैं, जो चालान कटने के बाद उसे लंबे समय तक नजरअंदाज करते हैं। चालान भरने में देरी करने वाले चालकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब नियमों को और सख्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

हिसार। थाना आजाद नगर पुलिस ने गोदारा पेट्रोल पंप के सामने मिस्त्री की दुकान से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों श्याम विहार कॉलोनी निवासी अजय उर्फ चीनू और किरदावास भिवानी निवासी राजेश को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य सिपाही रमेश कुमार ने बताया कि थाना आजाद नगर में एक मार्च 2025 को गांव टोकस निवासी बलजीत ने मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दी थी। आरोपियों ने गोदारा पेट्रोल पंप के सामने स्थित मोटरसाइकल रिपेयर मिस्त्री की दुकान से मोटरसाइकिल चुराई थी। पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed