{"_id":"5eaf0f1a8ebc3e90224c0ea1","slug":"178-sample-reports-negative-sample-for-46-people-in-vegetable-market-hisar-news-rtk5534757191","type":"story","status":"publish","title_hn":"178 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव, सब्जी मंडी में 46 लोगों के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
178 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव, सब्जी मंडी में 46 लोगों के लिए सैंपल
विज्ञापन
बफर व कंटेनमेंट जोन में लोगों की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : Hisar
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रैंडम सैंपलिंग के तहत लगातार तीसरे दिन रविवार को शहर की सब्जी मंडी से 46 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें आढ़ती, रेहड़ी वाले, गाड़ी चालक, टी स्टॉल लगाने वाले और दिहाड़ी मजदूर शामिल हैं।
जिला अस्पताल प्रशासन की तरफ से रविवार सुबह जिला स्थित केंद्र लैब में भेजे गए 178 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब अस्पताल प्रशासन द्वारा शाम तक करीब 115 सैंपल लिए जा चुके हैं। यह सभी सैंपल फील्ड टीम द्वारा लिए गए हैं।
रविवार तड़के चार बजे हेल्थ इंस्पेक्टर पवन आहूजा अपने बहुउद्देशीय कर्मचारी नूर मोहम्मद, सुनील शर्मा, परमजीत सोनी, सौरभ, सुनील भानखड़, वेद प्रकाश, एलटी राकेश शर्मा, ईएमटी शिव कुमार आदि के साथ मंडी में पहुंचे। यहां उन्होंने सभी लोगों की जांच और स्क्रीनिंग की। उस दौरान 40 लोगों में संदिग्ध लक्षण मिले तो इसकी सूचना जिला अस्पताल प्रशासन को दी गई। इसके बाद दंत चिकित्सक डॉ. रवि चौहान के नेतृत्व में उनकी टीम भेजी गई। इस टीम ने इन सभी लोगों के सैंपल लिए। जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा ने बताया कि मंडी से लिए गए 46 सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कंटेनमेंट और बफर जोन में 185 घरों में की जांच
विभाग की टीम ने कंटेनमेंट व बफर जोन में रविवार को 185 घरों में लोगों के स्वास्थ्य की जांच और स्क्रीनिंग की। टीम के सभी सदस्य पीटीए किट जैसी सभी सुविधाओं से युक्त थे। इस दौरान सभी लोगों की खांसी जुकाम व बुखार संबंधित आदि लक्षणों की मॉनीटरिंग की गई। मलेरिया विभाग के जीव वैज्ञानिक डॉ. रमेश पूनिया के नेतृत्व में हेल्थ इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह व बहुउद्देशीय कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
मृतक बुजुर्ग की तेरहवीं के लिए 5 से 7 लोगों को मिली अनुमति
डीसी कॉलोनी निवासी नॉन कोविड-19 घोषित बुजुर्ग की रविवार को तेरहवीं के लिए विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को केवल 5 से 7 लोगों की अनुमति मिली। मृतक बुजुर्ग के सभी परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।
ट्रैवल हिस्ट्री वाले 50 लोगों के लिए सैंपल
जिला अस्पताल में बने ट्राईएज में रविवार शाम तक 139 लोग पहुंचे। इनमें से ज्यादातर लोग दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद मुंबई, हैदराबाद पंजाब व राजस्थान आदि से लौटे हुए हैं। इस दौरान ट्रैवल हिस्ट्री संबंधित 50 लोगों में कोरोना संदिग्ध लक्षण मिले तो पैथोलॉजिस्ट मनीष पचार ने उन सभी के सैंपल लेकर भेज दिए गए, जबकि अन्य लोगों में कोई लक्षण नहीं मिले तो चिकित्सक द्वारा सभी को दवा देकर घर भेज दिया गया।
शनिवार को भेजे गए 50 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव
रैंडम सैंपलिंग के तहत शनिवार को सब्जी मंडी से लिए गए 50 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इनमें आढ़ती रेहड़ी वाले और आसपास की दुकान संचालक शामिल हैं।