फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   भैरी अकबरपुर में मकान में लगी आग में झुसली गीता की भी मौत, मरने वालों की संख्या पांच हुई

भैरी अकबरपुर में मकान में लगी आग में झुसली गीता की भी मौत, मरने वालों की संख्या पांच हुई

Mon, 18 Feb 2019 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
भैरी अकबरपुर में मकान में लगी आग में झुसली गीता की भी मौत, मरने वालों की संख्या पांच हुई
भैरी अकबरपुर हादसे में झुलसी गीता की भी मौत, मरने वालों की संख्या हुई पांच
विज्ञापन

उकलाना। भैरी अकबरपुर गांव की सुभाष की ढाणी स्थित मकान में पिछले शनिवार को लगी आग में झुलसने वाली बच्ची गीता की भी रविवार को मौत हो गई। इस हादसे में मरने वाले परिवार सदस्यों की संख्या पांच हो गई है। बच्ची के शव का दोपहर बाद गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि इस हादसे में सुरेश की पत्नी 37 वर्षीय सुमन, 14 वर्षीय बेटी रजनी और 12 वर्षीय बेटी निशा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सुरेश के भाई प्रभु की बेटी पूजा की भी दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सुरेश और उसकी बेटी गीता प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन थी, जहां गीता ने भी रविवार को दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। दोपहर बाद ग्रामीणों ने गांव में गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया। अब सुरेश के परिवार में वह और उसका बेटा ही बचे हैं। सुरेश स्वयं भी इस हादसे में झुलस गया था, जिस कारण उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed