फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अर्बन इस्टेट में पहुंचा सीवरेज का मिक्स पानी, आज बंद रहेगी आपूर्ति

अर्बन इस्टेट में पहुंचा सीवरेज का मिक्स पानी, आज बंद रहेगी आपूर्ति

Fri, 03 Aug 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
अर्बन  इस्टेट में पहुंचा सीवरेज का मिक्स पानी, आज बंद रहेगी आपूर्ति

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। अर्बन इस्टेट में वीरवार को लोगों के घरों में सीवरेज का मिला बदबूदार पानी पहुंचा। गंदे पानी लोगों की टंकियों में भर गया। लोगों ने इसकी हुडा विभाग के कर्मचारियों से इसकी शिकायत की। अधिकारी मौके पर भी पहुंचे लेकिन समस्या की जड़ तक नहीं जा सके। अब शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति बंद कर पानी मिक्सिंग की जांच करेंगे।
वीरवार को अर्बन इस्टेट के डाबड़ा चौक एरिया के मकानों में सीवरेज का गंदा पानी सप्लाई हुआ। सुबह के समय ही गंदा पानी घरों में आ गया। शाम को फिर से गंदे पानी की आपूर्ति हुई। सीवरेज मिक्स पानी से भीषण बदबू आ रही थी। लोगों ने हुडा के अधिकारियों से शिकायत की। जानकारी के अनुसार सेक्टर 13 के डिस्पोजल में खराबी होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही। बरसात का गंदा पानी नालों में भरा है। अर्बन इस्टेट एरिया में जहां पानी की बड़ी लाइन की निकासी वाले एरिया में लीकेज है। जिस कारण सीवरेज का पानी पेयजल की लाइनों में मिक्स होकर लोगों के घरों तक पहुंच गया। पानी बेहद बदबूदार होने के कारण इसे पीना तो दूर कपडे़ धोने तक में उपयोग नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


सीवरेज के मिक्स पानी पहुंचने की शिकायत मिली थी। मौके पर जाकर जांच भी कराई। मिक्सिंग एरिया की पहचान नहीं हो सकी है। शुक्रवार को पानी की आपूर्ति बंद रखेंगे। इसके बाद जांच कर लाइनों को ठीक कराया जाएगा। लीकेज बंद कराने के बाद ही पानी आपूर्ति करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

- पवन वर्मा, एक्सईएन , हुडा हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed