फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ठगपाल व चंदाचोर के ब्यानों से बहकावे में आने वाला नहीं : कैप्टन

ठगपाल व चंदाचोर के ब्यानों से बहकावे में आने वाला नहीं : कैप्टन

Mon, 30 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
ठगपाल व चंदाचोर के ब्यानों से बहकावे में आने वाला नहीं : कैप्टन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौंद (हिसार)। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का कहना है कि वे ठगपाल और चंदा चोर के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। जो लोग युवाओं की लाशों पर चंदा एकत्रित करके भागने का काम करते हैं और जिनसे चंदे की राशि का हिसाब-किताब कई संगठन मांग रहे हैं, ऐसे लोगों की अनर्गल बयानबाजी पर वह कुछ भी कहना उचित नहीं समझते हैं। कैप्टन जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक द्वारा दिए गए एक बयान से संबंधित सवाल का जवाब दे रहे थे। दादा देवराज धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में वित्तमंत्री ने कहा कि ये नेता बाहर से आकर हरियाणा प्रदेश के लोगों को भड़काकर यहां का भाईचारा खराब करके अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। उन्होंने यशपाल मलिक द्वारा दिए गए मां का दूध पीने से संबंधी बयान पर कहा कि शायद उन्हें यह नहीं पता कि मेरी माता कंडेला खाप की शेरनी है, जिसने अपने छह बेटों में से तीन बेटों को देश सेवा करने के लिए फौज में भेजा था। बाहर से आए ये लोग न सिर्फ प्रदेश के, बल्कि पूरी कौम के दुश्मन हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि यदि कोई राजनीतिक व्यक्ति नारनौंद क्षेत्र में आकर जनसभा करता है तो वह उसका किसी भी सूरतेहाल में विरोध नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात जनता के समक्ष रखने का अधिकार है और वे इस अधिकार का सम्मान करते हैं। जो लोग किसी दूसरे नेता की जनसभा में हूटिंग करते हैं, वह उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है।

अतिथि अध्यापकों पर सरकार की सकारात्मक सोच
कैप्टन ने बताया कि हरियाणा सरकार अतिथि अध्यापकों एवं अनुबंध आधार पर कार्यरत सभी कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक सोच रखे हुए है, लेकिन इन कर्मचारियों का मामला कोर्ट में विचाराधीन है और सरकार न्यायालय के आदेशों से बंधी हुई है। फिर भी सरकार इस मुद्दे पर विधि मान्य सकारात्मक समाधान निकालने की कोशिश में जुटी हुई है। भाजपा सरकार ने पौने चार साल के दौरान नए शिक्षकों की भर्ती होने के बावजूद इनमें से किसी भी अतिथि अध्यापक को नहीं निकाला है। हम इन्हें समायोजित करने के कानूनी पहलुओं पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

भट्ठा मालिक एसोसिएशन ने किया अभिनंदन
इससे पहले नारनौंद की दादा देवराज धर्मशाला में जिला भट्ठा मालिक एसोसिएशन की ओर से वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कैप्टन ने कहा कि मानव सभ्यता के इतिहास में यदि कोई पहला उद्योग लगा था तो वह ईंट-भट्ठा के रूप में ही लगाया गया था। इस बात का प्रमाण क्षेत्र के गांव राखी गढ़ी में मानव सभ्यता के अवशेषों में मिली पक्की ईंटों से भी मिलता है। भट्ठा उद्योग से लोगों का ही जीवन ही नहीं चलता है, बल्कि इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलता है। इस प्रकार से भट्ठा के माध्यम से कई परिवारों का चूल्हा जलता है। प्रदेश सरकार भट्ठा मालिकों के मुद्दों पर बड़ी संजीदगी के साथ कार्य कर रही है। समारोह में एसोसिएशन के प्रधान बलबीर गढ़वाल, चेयरमैन महाबीर शर्मा, भाजपा नेता अजय सिंधु, मंदीप मलिक, पूर्व चेयरमैन सतपाल सिंह, सतपाल श्योराण, राजेश सूरा, राजेश चेयरमैन, आजाद शर्मा, जिला पार्षद धर्मबीर गुराना, जयबीर माजरा, संजय खर्ब, कृष्ण डाटा, चांदीराम मान, कप्तान सिंघवा, पप्पू सिसाय सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपुरा में पशु चिकित्सालय की वित्तमंत्री ने रखी आधारशिला
वहीं गांव राजपुरा में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय पशु चिकित्सालय की भी आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि नारनौंद क्षेत्र में पौने चार साल के दौरान 100 करोड़ रुपये क्षेत्र की दो बड़ी नहरों, जबकि 100 करोड़ सिंचाई की अन्य परियोजनाओं की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण पर खर्च किए हैं, जबकि स्वच्छ पेयजल योजना पर 125 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हल्के की सभी सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है और हिसार से जींद सीधी सड़क बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed