फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रोड शो में 100 शपथ पत्र देकर कहेंगे सीएम साहब किडनी ले लो , एन्हांसमेंट चुकाने के पैसे नहीं

रोड शो में 100 शपथ पत्र देकर कहेंगे सीएम साहब किडनी ले लो , एन्हांसमेंट चुकाने के पैसे नहीं

Wed, 16 May 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
रोड शो में 100 शपथ पत्र देकर कहेंगे सीएम साहब किडनी ले लो , एन्हांसमेंट चुकाने के पैसे नहीं
हिसार। 17 मई को हिसार में सीएम के रोड शो में 100 सेक्टरवासी सीएम को अपना एन्हांसमेंट के बदले अपनी किडनी देने का ऐफिडेविट सौंपेंगे। आरडब्ल्यूए पदाधिकारी ऑल हरियाणा सेक्टर कांफीडरेेशन के नेतृत्व में शांति पूर्वक तरीके से विरोध जताएंगे।
विज्ञापन

ऑल हरियाणा सेक्टर कन्फेडरेशन के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश संयोजक यशवीर मलिक ने की। बैठक में फैसला लिया कि पूर्व से तय कार्यक्रम के अनुसार सेक्टरवासी एन्हांसमेंट किसी सूरत में नहीं भरेंगे। पहले चरण में 100 सेक्टरवासी एन्हांसमेंट की बजाय अपनी किडनी देने का शपथ पत्र सीएम को देंगे। इसमें लिखेंगे सीएम साहब हमारे पास एन्हांसमेंट चुकाने के पैसे नहीं हैं। आप हमारी किडनी बेचकर एन्हांसमेंट चुका लो।
विज्ञापन

यशवीर मलिक ने कहा कि हजारों नहीं लाखों रुपये की एन्हांसमेंट कैसे चुकाएं। कई सेक्टरवासी तो तीन तीन एन्हांसमेंट पहले ही दे चुके हैं। अब चौथी एन्हांसमेंट आ गई है। मीटिंग में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र पिलानिया, डॉ. दलीप खरब, कुलबीर दूहन, सतबीर कुंडू, सुरजा राम झाजड़िया, सेक्टर 15 के प्रधान योगराज गर्ग, सेक्टर 9-11 से बीर सिंह बामल, सेक्टर के 14 प्रधान रविंद्र डांढा, सेक्टर 1-4 प्रधान कर्नल चतर सिंह गोयत, पीएलए प्रधान सतपाल ठाकुर, ओपी सहरावत, सेक्टर 3-5 प्रधान बलवंत सिंह बूरा, सुभाष कुंडू, सतबीर सिंधु, मधुकर भारती, इंद्र सिंह मलिक, बलवान सिंह पूनिया, जगदीश तनेजा, चिरंजी लाल कुकरेजा, अतुल गुप्ता, अमर बजाज, मूल चंद यादव, सत्यनारायण शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के आने से पहले एन्हांसमेंट डाली
मुख्यमंत्री के 17 मई के रोड शो से पहले मंगलवार को सेक्टर 16-17, 15 पार्ट टू के निवासियों को खातों में एन्हांसमेंट राशि डाल दी गई है। जिसमें 16-17 में 4615 रुपये प्रति स्कवायर मीटर की एन्हांसमेंट डाली है। सेक्टर 3-5 में 6024 रुपये गज की एन्हांसमेंट सेक्टरवासियों के खाते में बकाया के तौर तर पर दर्शा दी गई है।

रूट डायवर्ट होगा
वीरवार को ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन करने का फैसला लिया है। जिसमें शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक रूट बदले जाएंगे। जिसमें ट्रैफिक पुलिस की ओर से बाजारों में 10 अस्थायी नाके लगाए जाएंगे।

बाहर से आएंगी दो कंपनी
जिला पुलिस ने सीएम के रोड शो के लिए अलग अलग जिलों से दो कंपनियों की मांग की है। जिसमें सीएम को बाजारों में पूरी सुरक्षा दी जाएगी। बाजार में रोड शो के दौरान किसी तरह की बाधा न आए इसके लिए 300 पुलिस कर्मी बाजारों में तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed