फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ग्लैंडर्स मिलने पर पांच घोड़ों को मारने के आदेश

ग्लैंडर्स मिलने पर पांच घोड़ों को मारने के आदेश

Sat, 24 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
ग्लैंडर्स मिलने पर पांच घोड़ों को मारने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
घोड़ों में ग्लैंडर्स की बीमारी मिलने पर पांच घोड़ों को मारने के आदेश जारी हुए हैं। राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं। इस बार में उप पशु निदेशक ने शनिवार को मीटिंग बुलाई है।
महाबीर कॉलोनी के एरिया में पिछले दिनों ग्लैंडर्स रोग के लक्षण मिलने पर 11 पशुओं के सैंपल लिए गए थे। यहां पशुबाड़े से यह सैंपल लिए गए थे। सभी सैंपल जांच के लिए हिसार स्थित राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र में भेजे गए थे। शुक्रवार को केंद्र की ओर से यह रिपोर्ट जारी की गई। इसमें पांच घोड़ों को ग्लैंडर्स की पुष्टि की गई। यह पुष्टि होने के बाद केंद्र की ओर से इन पशुओं को मारने के आदेश भी दिए गए हैं। इस बीमारी का कोई उपचार नहीं है। बीमारी होने पर पशु को मारना ही अंतिम विकल्प है। यह बीमारी संक्रमण के जरिये दूसरे पशुओं में फैलती है। इस कारण पशुओं को मारने का फरमान जारी किया जाता है।
विज्ञापन

ग्लैंडर्स का खतरा....
राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. बीएन त्रिपाठी ने बताया कि ग्लैंडर्स बीमारी पशुओं से मानव में फैल सकती है। इससे व्यक्ति की मौत हो सकती है। इस कारण प्रभावित पशुओं से दूरी रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है ग्लैंडर्स
ग्लैंडर्स बीमारी बल्कोलडेरिया मेलिआई नाम के वायरस से फैलती है। यह एक संक्रामक बीमारी है। इसकी चपेट में आने के बाद घोड़ों को सांस लेने में दिक्कत होती है और नाक से पानी आने लगता है। धीरे-धीरे उनके शरीर पर गांठें बनती हैं। यह गांठें फूलने के बाद सड़ने लगती है। इससे घोड़े की मौत हो जाती है। बीमारी का पता चलते ही घोड़ों को इंजेक्शन लगाकर मार दिया जाता है। संक्रमण को रोकने के लिए जानवर की मौत के पांच किलोमीटर के दायरे में सभी घोड़ों के सैंपल भरवाकर जांच को भेजे जाते हैं।

राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र की ओर से सैंपल रिपोर्ट आई है। इसमें पांच पशुुओं को ग्लैंडर्स होने की पुुष्टि की गई है। पशुओं को मारने के बारे में शनिवार को मीटिंग में फैसला लिया जाएगा। इस बारे में आला अधिकारियों के साथ बैठक होगी।

-मोती लाल शर्मा, उप निदेशक, पशुपालन विभाग हिसार

पांच किलोमीटर एरिया में लिए जाएंगे सैंपल
ग्लैंडर्स को लेकर जिला प्रशासन की ओर से गाइड लाइन के अनुसार काम होगा। इसमें इस बीमारी से प्रभावित पशुओं की जांच के लिए बीमार पशुओं के बाडे़ के चारों ओर पांच किलोमीटर एरिया में सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed