{"_id":"5a8495e04f1c1b410b8b9128","slug":"171518638560-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में पीजीआईएमएस की मांग को लेकर 5 लाख लोगों के हस्ताक्षर कराएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में पीजीआईएमएस की मांग को लेकर 5 लाख लोगों के हस्ताक्षर कराएंगे
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
जिले की जनता के लिए पीजीआईएमएस खोलने, निजी नर्सिंग होम और अस्पतालों की मनमानी लूट पर अंकुश लगाकर आचार संहिता लागू करने की मांगों को लेकर जन संगठन मंच पांच लाख लोगों के हस्ताक्षर कराएगी और 23 मार्च को धरना भी देगी।
जन संगठन मंच की बैठक राजगुरु मार्केट स्थित पंजाबी धर्मशाला में की गई। मीटिंग की अध्यक्षता जनवादी महिला समिति की राज्य प्रधान शकुंतला जाखड़ ने की। मंच के संयोजक अनिल शर्मा ने कहा कि जनसंख्या के अनुरूप जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए पीजीआईएमएस खोलने, प्रत्येक दस हजार की आबादी पर एक नागरिक अस्पताल खोलने, निजी नर्सिंग होम और अस्पतालों की मनमानी लूट पर अंकुश लगाकर आचार संहिता लागू करने, निजी अस्पतालों में 30 प्रतिशत गरीब जनता को फ्री इलाज की सुविधाएं प्रदान करने, पर्ची पर दवाइयों का साल्ट लिखने की मांग रखी। सहायक स्टाफ की विजिट फीस बंद करने, निजी अस्पतालों में कार्यरत मेडिकल और पेरा मेडिकल स्टाफ़ को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान देने सहित मांगों का प्रस्ताव संगठनों के पदाधिकारियों के समक्ष रखा जिसका सभी ने अनुमोदन करते हुए सहमति प्रदान की।
मांगों को लेकर 23 मार्च शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर जन संगठन मंच के बैनर तले रेड स्क्वेर मार्केट स्थित शहीद मदन लाल ढींगड़ा मैदान में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जन संगठन मंच सभी संगठनों के सहयोग से जिले में पांच लाख लोगों के हस्ताक्षर अभियान को जोरशोर से चलाएगा। अभियान के तहत नुक्कड़ सभाएं, पोस्टर बांटना, नुक्कड़ नाटक और जलसे किए जाएंगे। 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सरकार को जगाने के लिए एक विशाल आयोजन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इस मौके पर व्यापार मंडल के राजेंद्र चुटानी, अशोक असीजा, मंगल ढालिया, रवि महत्ता, संत लाल गुप्ता, राम निवास, टीनू आहुजा, सुभाष मित्तल, अक्षय मलिक, महेश चौधरी, राजेश जैन, जन संघर्ष सीमित के गौतम सरदाना, गौरव भूटानी, विनोद शर्मा, सीआईटीयू के सुरेश कुमार, नागरिक मंच के जय सिंह पुनिया, चंदगी राम, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के मनोहर लाल जाखड़, श्योचंद, सर्व कर्मचारी संघ के नरेश गौतम, नूर मोहमद, सूरज प्रकाश भाटिया, हरियाणा कर्मचारी संघ के राजबीर बेनीवाल, देशराज वर्मा, नौजवान सभा के मुकेश कुमार, रमेश बेनीवाल, भीम सेन मक्कड़, विक्रम प्रजापति, बालकिशन एडवोकेट, पार्षद प्रहलाद सिंह, वीएल शर्मा सहित आदि शामिल रहे।
हिसार में पीजीआईएमएस की मांग के लिए कराएंगे पांच लाख लोगों के हस्ताक्षर