फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   चीनी दूतावास की गाड़ी दो साल से घुमाते रहे कांग्रेस नेता, हिसार पहुंचते ही इंपाउंड

चीनी दूतावास की गाड़ी दो साल से घुमाते रहे कांग्रेस नेता, हिसार पहुंचते ही इंपाउंड

Wed, 20 Sep 2017 12:56 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
चीनी दूतावास की गाड़ी दो साल से घुमाते रहे कांग्रेस नेता, हिसार पहुंचते ही इंपाउंड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
चीनी दूतावास की गाड़ी लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की मीटिंग में पहुंचे कांग्रेसी नेता के लिए हिसार पुलिस का सिरदर्द बन गई। पुलिस ने कांग्रेसी नेता की गाड़ी इंपाउंड कर ली है। खुद को आईटी सेल के उपाध्यक्ष बताने वाले नेता के पास न तो गाड़ी की कोई आरसी थी और न ही कोई लीगल कागजात। ये नेता दो साल से दिल्ली से लेकर देश भर में इस गाड़ी को चलाते रहे, लेकिन इसको आज तक किसी ने नहीं रोका।
सेक्टर-15 मोड़ के पास एक रेस्तरां में कांग्रेस पदाधिकारियों की मीटिंग थी। खुद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर मीटिंग ले रहे थे। मीटिंग पर पुलिस के खुफिया तंत्र की निगाह थी। रेस्तरां के बाहर काफी गाड़ियां खड़ी थीं। पुलिस की एक टीम ने वहां पहुंचकर सफेद रंग की निशान एडवैगन कार को चीनी दूतावास की बताकर गाड़ी के मालिक के बारे में पूछना शुरू कर दिया। वहां चीनी दूतावास की गाड़ी खड़ी होने की बात सुनकर लोगों में खलबली मच गई। यह बात मीटिंग में कांग्रेस पदाधिकारियों को पता चली तो कुछ बाहर निकले। रोहतक के अभिमन्यु ने पुलिस को गाड़ी अपनी बताई।
विज्ञापन

विक्रेता ने चीनी दूतावास से ली थी गाड़ी
रोहतक के अभिमन्यु जांगड़ा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बीए, एलएलबी हैं और पहले दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में वकालत करते थे। उन्होंने वकालत छोड़कर बहादुरगढ़ में प्रॉपर्टी का काम शुरू किया था। वह 2003 से कांग्रेस के वर्कर हैं। वह रोहतक जिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस के प्रवक्ता रह चुुके हैं। फिलहाल कांग्रेस आईटी सेल के उपाध्यक्ष हैं। जांगड़ा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दिल्ली के लाजपत नगर निवासी दोस्त सुरेंद्र सेठी से यह कार 2.25 लाख रुपये में खरीदी थी। सुरेंद्र ने यह गाड़ी चीनी दूतावास से ली थी। उसने सुरेंद्र से गाड़ी लेते समय कोई कागजात नहीं लिया था। मैंने गाड़ी की आरसी तैयार कराने के लिए सुरेंद्र से चीनी दूतावास से एनओसी लाने के लिए बोला था, लेकिन किन्हीं कारणों से उसने दूतावास से एनओसी लाकर नहीं दी। वह यह गाड़ी लेकर दिल्ली, बहादुरगढ़, रोहतक, झज्जर, सोनीपत और अन्य शहरों में आता-जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर कार इंपाउंड की है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पूछताछ की जरूरत पड़ने पर कार मालिक को आना होगा।
-मनदीप सांगवान, एसएचओ सिविल लाइन हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed