फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   17 teams caught electricity theft at 137 places, fined 15.18 lakhs

Hisar News: 17 टीमों ने 137 जगह पकड़ी बिजली चोरी, 15.18 लाख का जुर्माना लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
17 teams caught electricity theft at 137 places, fined 15.18 lakhs
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की टीम ने सर्कल में बिजली चोरी पकड़ने को लेकर विशेष अभियान चलाया। बिजली निगम एसई एसएस रॉय ने बताया कि कार्रवाई करते हुए बिजली निगम की 17 टीमों ने कुल 137 जगह बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। जिन पर 206.821 किलोवाट लोड की बिजली चोरी की जा रही थी। इसके साथ ही टीमों ने 585 बिजली कनेक्शन की जांच भी की है। निगम की विभिन्न टीमों ने सिटी सब डिविजन हिसार में 1 लाख 88 हजार की बिजली चोरी पकड़ी है। सिविल लाइन एरिया में 92 हजार रुपये की चोरी पकड़ी है। सातरोड़ में 82 हजार, आजाद नगर में 98 हजार, बाडो पट्टी में 1 लाख 23 हजार, आदमपुर में 41 हजार, अग्रोहा 35 हजार, बालसमंद में 30 हजार रुपये की बिजली चोरी पकड़ी है। उन्होंने बताया कि हांसी सिटी में 99 हजार रुपये, एसयू हांसी में 2.95 लाख रुपये, नारनौंद में 1.87 लाख रुपये, मुंढ़ाल में 1.13 लाख रुपये, उमरा 43 हजार रुपये सिसाय में 92 हजार रुपये की बिजली चोरी पकड़ी है। उन्होंने बताया कि सर्कल में कुल 15 लाख 18 हजार रुपये की बिजली चोरी पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed