{"_id":"5f29acba8ebc3e4103683de1","slug":"17-found-corona-positive-including-steno-asi-and-cariana-shop-operator-hisar-news-rtk567302048","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट का स्टेनो, एएसआई व करियाना दुकान संचालक सहित 17 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट का स्टेनो, एएसआई व करियाना दुकान संचालक सहित 17 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
युवक का सैंपल लेते हुए दंत चिकित्सक डॉ. पुलकित बिमल और उनकी टीम।
- फोटो : Hisar
एनआरसीई और अग्रोहा लैब से मंगलवार देर शाम आई रिपोर्ट में शहर के पटेल नगर एरिया निवासी पानीपत जिले की कोर्ट का स्टेनो, एएसआई व किराना दुकान संचालक सहित 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
इनमें से 14 लोग जिले के निवासी हैं और तीन बाहरी जिले के हैं। उधर, बरवाला निवासी बिजनेस मैनेजर की दूसरी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। विभाग के अनुसार बाहरी जिले निवासी संक्रमित लोगों की गिनती जिले में नहीं की गई है। अब जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1012 से बढ़कर 1026 पर हो गया है।
संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री
पुरानी अनाज मंडी एरिया का रहने वाला 59 वर्षीय किराना दुकान संचालक संक्रमित मरीज के संपर्क से संक्रमित मिला है, जिसने निजी लैब से टेस्ट करवाया था। पटेल नगर का 29 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है, जो एक अगस्त को पानीपत से लौटा है। संक्रमित युवक पानीपत कोर्ट में स्टेनोग्राफर है। बरवाला के वार्ड-11 की 57 वर्षीय महिला संक्रमित मरीज के संपर्क से संक्रमित मिली है। अर्बन एस्टेट टू की 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला संक्रमित मिली है, जो घरेलू कामकाज करती है। अर्बन एस्टेट टू का 60 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है, जो विश्वकर्मा मार्केट स्थित वैज्ञानिक उपकरणों की दुकान चलाता है। दुकान पर काम करने वाला 26 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। बरवाला के वार्ड-11 के 26 वर्षीय युवक की दूसरी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है, जो 25 जुलाई को चंडीगढ़ से लौटा था। पुलिस लाइन एरिया का 57 वर्षीय एएसआई अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान संक्रमित मिला है। रूपनगर के गली नंबर 3 के रहने वाले संक्रमित मरीज के संपर्क से उसके परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं, जिनमें 23 वर्षीय, 20 वर्षीय युवक और 50 वर्षीय महिला शामिल हैं। हांसी के काली देवी रोड स्थित एरिया के रहने वाले संक्रमित मरीज के संपर्क से 40 वर्षीय दुकानदार पॉजिटिव मिला है। कंडूली गांव के रहने वाले संक्रमित के संपर्क से उसकी 31 वर्षीय पत्नी और दो वर्षीय व तीन वर्षीय बच्चे संक्रमित मिले हैं
विज्ञापन
ये हैं बाहरी जिले के निवासी
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की 65 वर्षीय महिला संक्रमित के संपर्क से संक्रमित मिली है, जो यूपी से आया था। चरखी दादरी जिले का 66 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित मिला है और चरखी दादरी जिले के 59 वर्षीय बुजुर्ग की दूसरी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। पंजाब के लहरा गांव निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है, जो रिटायर्ड कर्मचारी है।