{"_id":"5c31042fbdec2256f03ea3a0","slug":"161546716207-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एन्हांसमेंट की रीकैलकुलेशन को लेकर सेक्टर की कैलकुलेशन कमेटी की हुडा अधिकारियों के साथ हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एन्हांसमेंट की रीकैलकुलेशन को लेकर सेक्टर की कैलकुलेशन कमेटी की हुडा अधिकारियों के साथ हुई बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। हुडा कॉम्प्लेक्स में सेक्टर 16-17 व सेक्टर-13 पार्ट-2 की एन्हांसमेंट की री कैलकुलेशन को लेकर हुड्डा विभाग के अधिकारियों के साथ शनिवार को जितेंद्र श्योराण के नेतृत्व में एन्हांसमेंट समिति की बैठक हुई। इसमें सेक्टर की जमीन की पैमाइश को लेकर हुड्डा अधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया। कैलकुलेशन कमेटी में जितेंद्र श्योराण के अलावा बीएस कुंडू, एमएस जैन, सूबे सिंह लाठर, जगदीश जांगड़ा, ओपी चावला आदि शामिल रहे। हुडा की ओर से सीनियर अकाउंट ऑफिसर दिलीप सिंह के नेतृत्व में मीटिंग की कार्रवाई हुई। मीटिंग में कमेटी के सदस्यों ने एन्हांसमेंट की री कैलकुलेशन से पूर्व सेक्टरों की जमीन की पैमाइश करवाने की मांग रखी गई।
दूसरी ओर जितेंद्र श्योराण ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ डाबड़ा चौक पर फुटपाथ की जगह नहीं छोड़े जाने व अधिकारियों द्वारा शिकायत व मांग के बावजूद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने पर पुल पर रोष जताया। श्योराण ने बताया कि उन्होंने पुल खोलने से पूर्व ही पुल पर फुटपाथ बनाने की मांग उठाई थी, क्योंकि फुटपाथ नहीं होने के चलते विशेष तौर पर पैदल जाने वाले व साइकिल सवार लोगों के साथ दुर्घटना का अंदेशा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि डाबड़ा चौक से अर्बन एस्टेट के रास्ते को शनिवार को बंद कर दिया गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़। अर्बन एस्टेट की तरफ काफी स्कूल मौजूद हैं और अभी स्कूलों की छुट्टियां चल रही हैं, लेकिन छुट्टी पूरी होने के बाद स्कूल खुलेंगे तो स्कूल बस व छात्र-छात्राओं को आने-जाने में भी भारी परेशानी होगी। इस अवसर पर मनविंद्र सेठी, राम बूरा, पंकज जैन, राजेश भुंबक, आरपी सोनी, डॉ. एसके चोपड़ा आदि मौजूद रहे।