फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   डाबड़ा आरओबी व बरवाला चुंगी से पड़ाव चौक का निर्माणाधीन फोरलेन देखने पहुंचे विधायक

डाबड़ा आरओबी व बरवाला चुंगी से पड़ाव चौक का निर्माणाधीन फोरलेन देखने पहुंचे विधायक

Thu, 21 Sep 2017 12:49 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
डाबड़ा आरओबी व बरवाला चुंगी से पड़ाव चौक का निर्माणाधीन फोरलेन देखने पहुंचे विधायक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी और नगर निगम अधिकारियों के साथ शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। विधायक ने इससे पहले पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों की मीटिंग ली और इसके बाद डाबड़ा चौक आरओबी, बरवाला चुंगी से पड़ाव चौक तक बनने वाले फोरलेन का निरीक्षण किया। मौके पर अधिकारियों से पूछा गया कि आरओबी का निर्माण कब तक पूरा हो जाएगा। इस पर अधिकारियों ने बताया कि 31 मार्च तक पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा।
विधायक गुप्ता ने कहा कि डाबड़ा चौक आरओबी के दोहरीकरण से शहर के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। जब तक दोहरीकरण नहीं होता, यहां जाम इत्यादि से आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। फोरलेन का निर्माण कर रहे ठेकेदार को कहा कि सड़क के निर्माण कार्य में प्रयोग वाली सामग्री उच्च स्तर और गुणवत्तापरक होनी चाहिए और इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि यह सड़क सीसी की बनेगी और सड़क के दोनों और इंटरलॉकिंग टाइलें वाल टू वाल लगाई जाएंगी। इसके अलावा बीच में स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। यह सड़क शहर की सुंदरतम सड़कों में से एक होगी। लंबे समय से यहां गंदगी का साम्राज्य रहा है और यहां के निवासी नारकीय जीवन व्यतीत करने को विवश रहे हैं। इस सड़क के निर्माण के बाद बरवाला चुंगी से पड़ाव चौक, लाहौरिया चौक, मिलगेट और हवाई अड्डा तक फोरलेन सड़क अपने आपमें शहर के विकास की दृष्टि से किसी उपहार से कम नहीं होगी। 3.61 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क नौ महीने में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के एसई एसएन सिंगला, नगर निगम के एसई रामजीलाल, एमई प्रवीन कुमार, जेई अनिल कुमार, कार्यकारी अभियंता विवेक गिल, कार्यकारी अभियंता योगेश नेहरा, भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत कुमार, जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, पार्षद कृष्ण खटाणा, सुनील वर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन महाबीर जांगड़ा, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष हनुमान ऐरन, पार्षद प्रीतम सैनी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अनिल गोदारा, सरजीत मुकलान, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश कौशिक आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed