{"_id":"59bec0fb4f1c1b99688b5160","slug":"161505673467-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में उलझे रामलीला कमेटी कटला के सदस्य, प्रशासक पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपस में उलझे रामलीला कमेटी कटला के सदस्य, प्रशासक पर लगाए आरोप
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
अग्रसेन भवन में श्रीराम लीला कमेटी कटला के सदस्य प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही आपस में उलझ गए। 20 सितंबर से शुुरू किए जाने वाले रामलीला मंचन को लेकर जैसे ही प्रशासक एनके गोयल ने बोलना शुरू किया तो कुछ सदस्यों ने उन पर जमकर आरोप लगाए। सदस्य एवं प्रधान पद के उम्मीदवार रहे विनोद कंसल ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने तो आपको चुनाव करवाने के लिए लगाया था, लेकिन आप तो इस पर काबिज होकर बैठ गए। ये कौन सा नियम है कि रामलीला करवाने का काम चुनाव अधिकारी खुद करने लग जाए। यह कमेटी का काम है। इस पर एनके गोयल ने कहा कि हमने 50 सदस्यीय कमेटी इस काम के लिए गठित कर दी है। कमेटी ने कहा है कि यह काम आपके नेतृत्व में ही होगा। निमंत्रण कार्ड में राज्यसभा सांसद का नाम ऊपर न लिखे जाने पर भी खूब बहस हुई।
सावित्री जिंदल तो पूर्व मंत्री हैं, इनका नाम ऊपर कैसे
निमंत्रण कार्ड में पूर्व मंत्री का नाम सबसे ऊपर लिखे जाने को लेकर भी सवाल उठे। मौके पर मौजूद सदस्यों ने कहा कि पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल पूर्व में मंत्री थीं, अब कौन किस पद पर हैं और क्या है, इस बात का तो ख्याल रखना चाहिए। सत्यनारायण गोयल ने भी प्रशासक और उनकी टीम पर खूब आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ये लोग तो दानवीरों के साथ भेदभाव करते हैं। हमने राजगुरु मार्केट के व्यापारियों से साथ लगकर चंदा एकत्रित करवाया। राजगुरु मार्केट के व्यापारियों को केवल तीन रुपये का कैलेंडर दे दिया गया और इंडस्ट्रियल एरिया के उद्योगपतियों को महंगे स्मृतिचिह्न दिए गए। उन्होंने काफी देर तक हल्ला मचाया और कुछ सदस्य वहां से चले गए।
इस बार इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का देंगे संदेश
प्रशासक ने बताया कि रामलीला मंचन और विजयादशमी पर्व को पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के रूप में भी मनाएगी। पुराना राजकीय कॉलेज मैदान में 30 सितंबर को मनाए जाने वाले विजयादशमी पर्व के समारोह में मुख्य वक्ता इस बार इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश देंगे। उन्होंने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए इस बार मुख्य समारोह में जलाए जाने वाले रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों में भी कम प्रदूषण करने वाले पटाखों को डाला जाएगा।
विज्ञापन
20 सितंबर को पुराना गवर्नमेंट कॉलेज के मैदान में श्रीराम लीला मंचन का शुभारंभ होगा। उद्घाटन समारोह में हिसार के सांसद दुष्यंत चैटाला मुख्यातिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन रामभगत गुप्ता करेंगे। 30 सितंबर को दशहरा समारोह में पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगी, जबकि अध्यक्षता हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग करेंगे।
कमेटी में विशेष
-120 साल पुराना है रामलीला का इतिहास
-एक हजार लोग हैं कमेटी के सदस्य।