फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जिले के उपभोक्ताओं को डेढ़ करोड़ का चूना लगा बंद हुई इनडिपेंडेंट टीवी कंपनी

जिले के उपभोक्ताओं को डेढ़ करोड़ का चूना लगा बंद हुई इनडिपेंडेंट टीवी कंपनी

Sun, 16 Jun 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
जिले के उपभोक्ताओं को डेढ़ करोड़ का चूना लगा बंद हुई इनडिपेंडेंट टीवी कंपनी
हिसार। डीटीएच उपभोक्ताओं के करोड़ों रुपये इन्वेस्ट करवाने के बाद इनडिपेंडेंट टीवी कंपनी बंद हो गई है। जिले में कंपनी अगस्त में लॉन्च हुई थी और तब से लेकर अब तक करीब 25 हजार कनेक्शन जारी हो चुके थे। एक उपभोक्ता से कंपनी ने 2200 रुपये वसूले थे। इस हिसाब से जिले के उपभोक्ताओं को करीब डेढ़ करोड़ रुपये का चूना लगाने के बाद कंपनी को ताले लटक गए हैं।
विज्ञापन

कंपनी ने अगस्त में उपभोक्ताओं को डीटीएच सेवा देनी आरंभ की। इसमें 500 रुपये बुकिंग के रूप में वसूले गए। उसके बाद कनेक्शन के समय 1700 रुपये प्रति उपभोक्ता वसूले गए। उपभोक्ताओं के अनुसार इसमें एक सेट टॉप बॉक्स, 10 गज की तार, कैमरा और एक छतरी उपलब्ध कराई गई। कंपनी की ओर से इंस्टॉलेशन की गई। कंपनी की ओर से वादा किया गया कि एक साल तक 360 एचडी व एसडी चैनल चलेंगे। करीब 10 माह बाद 12 जून को इस कंपनी के सभी डीटीएच बंद हो गए। स्क्रीन पर मैसेज आया कि या तो आपकी डीटीएच मौसम की वजह से खराब या फिर सिगनल ठीक नहीं होने की वजह से खराब है। साथ ही दो हेल्पलाइन नंबर आते हैं, जिसमें से एक बंद है और दूसरे पर कंप्यूटर बोलता रहता है। जिले में शुभम इंटरप्राइजेज इस कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर था। इस बारे में कंपनी के हिसार डिस्ट्रीब्यूटर भीम सिंह का पक्ष जानने के लिए कई बार संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन अटैंड नहीं किया।
विज्ञापन


डिस्ट्रीब्यूटर के पास बजने लगे फोन
डीटीएच के खराब होते ही उपभोक्ताओं के फोन डिस्ट्रीब्यूटर के पास बजने शुरू हो गए। हालांकि अभी उपभोक्ता यही समझ रहे हैं कि कोई तकनीकी खराबी है, लेकिन जिनको पता चल चुका है वे बार-बार डिस्ट्रीब्यूटर को फोन लगा रहे हैं और उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के लोगों से एक अरब 21 करोड़ की ठगी
कंपनी ने केवल हिसार जिले में ही ठगी को अंजाम नहीं दिया है, बल्कि पूरे प्रदेश और देशभर में कंपनी ने लाखों लोगों को अरबों रुपये का चूना लगाया है। यदि प्रदेश की बात करें तो हिसार में 25 हजार उपभोक्ता के हिसाब से प्रदेश के 22 जिलों में करीब साढ़े 5 लाख उपभोक्ता हैं। कंपनी ने प्रति उपभोक्ता 2200 रुपये वसूले हैं, जिस हिसाब से पूरे प्रदेश में उपभोक्ताओं से वसूली जाने वाली राशि लगभग एक अरब 21 करोड़ रुपये बनती है।

कंपनी ने एक साल तक 360 चैनल चलने और उसके बाद चार साल तक फ्री वाले चैनल चलने का दावा किया था। हमने अभी छह माह ही हुए थे, लेकिन डीटीएच बंद है। जिससे ली थी, वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा। दो-चार करने के बाद अब फोन भी नहीं उठा रहा। हमने वर्ल्ड कप के मैच देखने के लिए डीटीएच लगवाई थी।
- सुनील कुमार, उपभोक्ता, बहबलपुर।

अच्छा ऑफर होने के कारण हमने दूसरी कंपनी की डीटीएच हटवाकर इस कंपनी की डीटीएच लगवाई थी। हमें क्या पता था कंपनी इतनी जल्दी बंद हो जाएगी। इसके खिलाफ हम शिकायत करेंगे। हमने पूरे 2200 रुपये दिए हैं, जबकि कंपनी ने जो कहा था, वह पूरा नहीं किया है।
- दयानंद, उपभोक्ता, शाहपुर।

कंपनी अगस्त में लॉन्च हुई थी। मैं कनेक्शन एक्टीवेट करने का काम करता था। एक सप्ताह में औसतन 500 कनेक्शन एक्टीवेट किए जाते थे। मेरा कंपनी के अधिकारियों से कोई संपर्क नहीं है। मैं तो लोकल डिस्ट्रीब्यूटर के पास नौकरी करता था।

रमन सिंह, कंपनी के हिसार में एक्टीवेशन इंचार्ज।

मैं तो केवल कनेक्शन लगाने की सर्विस देता था। मेरा तो प्रति कनेक्शन के हिसाब से कमीशन होता था। मेरा कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है। कंपनी भाग गई है, लेकिन उपभोक्ताओं के फोन मेरे पास आ रहे हैं, क्योंकि उनके यहां कनेक्शन तो मैं लगाकर आया था।
-राजेश, कनेक्शन सर्विस प्रोवाइडर, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed