फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   एसडीओ-एक्सईएन व्हाट्सएप पर देते रहे निर्देश, फिर भी 20 घंटे तक नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था

एसडीओ-एक्सईएन व्हाट्सएप पर देते रहे निर्देश, फिर भी 20 घंटे तक नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था

Wed, 12 Jun 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
एसडीओ-एक्सईएन व्हाट्सएप पर देते रहे निर्देश, फिर भी 20 घंटे तक नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था
हिसार। बिजली निगम अधिकारियों की ओर से बनाए गए व्हाट्स एप ग्रुप में आने वाली शिकायतों का भी समय पर निपटान नहीं हो रहा है। मंगलवार को व्हाट्स एप ग्रुप में बिजली निगम के एसडीओ व एक्सईएन बार-बार लाइन स्टाफ को निर्देश देते रहे, फिर भी डोगरान मोहल्ला में 20 घंटे तक बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। एक्सईएन सतीश कुमार ने सिटी सब डिविजन की एसडीओ सुमन रानी को खुद मौके पर जाकर हालात देखने भेजा। मगर फिर भी व्यवस्था नहीं सुधरी। इसके अलावा भी शहर के कई एरिया में बिजली कटों की शिकायतें ग्रुप में आती रहीं।
विज्ञापन


रात 10 बजे गुल हुई थी बिजली, अगले दिन शाम 6 बजे तक आई सिर्फ 40 मिनट
जानकारी के अनुसार 24 मई को टेलीफोन एक्सचेंज फीडर से जुड़े डोगरान मोहल्ला में तार स्पार्किंग हो गई थी। अधिकतर तार काफी नीचे लटक रहे हैं। डोगरान मोहल्ला में सोमवार रात 10 बजे लाइट चली गई थी। इसके बाद उपभोक्ताओं की ओर से शिकायतें की गईं। एक बार बिजली सप्लाई शुरू हो जाती तो थोड़ी देर बाद फिर गायब होती रही। इस तरह यह आंख मिचौनी मंगलवार शाम छह बजे के बाद तक चलती रही। फिर भी स्थायी तौर पर समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन


निजी कंपनी को दे रखा है लाइन संभालने का ठेका
बिजली निगम प्रबंधन की ओर से शहर में लाइनों को संभालने का ठेका निजी कंपनी को दिया हुआ है। जैसे ही शहर में कहीं बिजली सप्लाई बाधित होती है तो कंपनी के कर्मचारियों को मैसेज देकर ठीक करवाई जाती है। मगर कंपनी कर्मचारियों द्वारा स्टाफ का अभाव होने की बात कहकर काम से पल्ला झाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं स्थिति इतनी बिगड़ गई कि जेई को निजी कंपनी के लाइन स्टाफ की बैठक लेकर शिकायतों का समय पर समाधान करने के निर्देश देने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में कर्मचारी बोला, हर एक घंटे में लगाना पड़ रहा कट
निजी कंपनी के कर्मचारी का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में कर्मचारी हर एक घंटे में कट लगाने की मजबूरी की बात कह रहा है। कर्मचारी कह रहा है कि टेलीफोन एक्सचेंज फीडर की लाइट तब आएगी, जब नागोरी गेट फीडर पर कट लगेगा। बीड़ सब स्टेशन का लोड ज्यादा होने के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार ट्रिप हो रहे हैं।

तारों के हालात सुधारने के लिए स्टाफ और टाइम नहीं
वीडियो में जब कर्मचारी से नीची लटक रही तारों के समाधान की बात कही गई तो कर्मचारी ने जवाब दिया कि उनका काम सप्लाई ठीक करने का है। अगर लाइट चली गई तो उसका कारण ढूंढकर सप्लाई दुरुस्त करवाना है। नीचे तारों को ठीक करने के लिए न तो उनके पास स्टाफ है और न ही टाइम।

132 केवी बीड़ का लोड आर्यनगर शिफ्ट करवाया
पुराने शहर में 132 केवी बीड़ सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई आती है। इस तरफ अधिकतर बाजार होने के कारण लोड अधिक बढ़ गया है। हालात ऐसे है कि 132 केवी बीड़ सब स्टेशन के ट्रांसफार्मरों को राहत देने के लिए अलग-अलग फीडरों पर कट लगाने पड़ रहे हैं। उधर, मंगलवार को 132 केवी बीड़ सब स्टेशन के एक ट्रांसफार्मर का लोड 132 केवी आर्य नगर सब स्टेशन पर शिफ्ट किया गया। इसके लिए सेक्टर 14 स्थित 33 केवी सब स्टेशन के सभी फीडरों की सप्लाई सुबह 5 बजे से 11 बजे तक बाधित रही। खुद सिटी सब डिविजन एसडीओ सुमन के निर्देशन में टीम ने लोड शिफ्ट किया।


यहां लगे एक घंटे से अधिक कट
-- गणेश मार्केट
-- राजगुरु मार्केट
-- कृष्णा नगर
-- पुराना ऋषि नगर
-- अर्बन एस्टेट
-- बड़वाली ढाणी

डोगरान मोहल्ले में बीच-बीच में लाइट के कट जरूर लग रहे थे। ओवरलोड के कारण फ्यूज भी उड़ रहे थे। मगर समस्या इतनी ज्यादा नहीं थी, जितनी दर्शाई जा रही है। मैं खुद भी मौके पर जाकर आई थीं। जिस कर्मचारी का वीडियो वायरल हुआ है, वह निजी कंपनी का है। इस बारे में रिपोर्ट ली जाएगी।
- सुमन रानी, एसडीओ, सिटी सब डिविजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed