फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   प्रेम प्रसंग में छात्र ने निगला जहर, युवती समेत दो पर केस दर्ज

प्रेम प्रसंग में छात्र ने निगला जहर, युवती समेत दो पर केस दर्ज

Tue, 11 Jun 2019 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में छात्र ने निगला जहर, युवती समेत दो पर केस दर्ज
हिसार। लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनेरी एंड एनीमल साइंस (लुवास) के एक छात्र ने यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। इसके बाद वह छात्र बाइक से निकल पड़ा, मगर बालसमंद रोड पर वह बाइक से गिर गया। एक राहगीर उसे पहले एक निजी अस्पताल ले गया। अस्पताल प्रशासन ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद राहगीर उसे नागरिक अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम किया गया। मृतक के पिता ने लड़के की प्रेमिका और उसके नए प्रेमी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पिता के बयान पर पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छात्र का नाम मनीष यादव है और वह लुवास में बैचलर इन वेटरनेरी साइंस कोर्स में तृतीय वर्ष का छात्र था। वह मूल रूप से भिवानी के गांव रूपगढ़ का रहने वाला था।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक छात्र के पिता मदन यादव ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। मनीष का 5-6 महीने से एक लड़की से अफेयर था। कुछ दिन पहले मनीष को पता चला कि उस लड़की का किसी अन्य युवक के साथ भी अफेयर चल रहा है, जो फतेहाबाद का रहने वाला है। इस बात को लेकर मनीष की उस लड़की के साथ बहसबाजी भी हुई, जिसके बाद मनीष ने उससे बात करना बंद कर दिया। फिर भी वह लड़की उसके बेटे पर बात करने और मिलने के लिए दबाव बनाती रही। कुछ दिन पहले उस लड़की का फोन उनके घर पर भी आया। फोन पर वह पूछने लगी कि मनीष कहां है और वह उससे बात नहीं करता। रविवार दोपहर करीब 3-4 बजे उस लड़की का मनीष के पास फोन आया और मनीष को फतेहाबाद बुलाया। साथ ही उस लड़की ने अपने नए प्रेमी को भी वहां बुला लिया। यहां उसके नए प्रेमी ने अपने व उस लड़की के साथ फोटो दिखाए और कहा कि उसका इस लड़की से अफेयर चल रहा है और लड़की उसके साथ बाहर घूमने भी जा चुकी है। इसके बाद मनीष अपनी बाइक पर वापस हिसार आ गया। मदन यादव ने कहा कि मनीष इसी बात को लेकर कई दिन से परेशान रहता था। आरोप है कि मनीष के बात नहीं करने पर लड़की उसके खिलाफ झूठी शिकायत देने तो कभी खुद आत्महत्या करने की धमकी देती थी। इसी के दबाव में मनीष ने रविवार रात जहर निगल लिया।
विज्ञापन


मिलनसार था मनीष ग मनीष के क्लासमेट के मुताबिक मनीष पढ़ाई में होशियार था। वह काफी मिलनसार भी था। उसको देखकर कभी नहीं लगता था कि वह ऐसा कदम भी उठा लेगा। इसके अलावा वह फिटनेस को लेकर भी काफी जागरूक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकारात्मक सोच रखता था मनीष
मनीष काफी सकारात्मक सोच रखने वाला युवक था। उसके फेसबुक अकाउंट से बात पता चलती है। उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर पंजाबी भाषा में कुछ प्रेरणादायक पंक्तियां लिखी हुई हैं। उसने लिखा है- ओ समां वी झुक जू, तू अरके तां देख, स्वाद बहोत आंदा ए, किस्मत नाल लरके तां देख। आखिर बार मनीष ने तीन अप्रैल को फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी। उसका निक नेम मनी था।

पुलिस ने मृतक छात्र के पिता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
वीरेंद्र, इंचार्ज, एचएयू चौकी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed