फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दिन और रात के तापमान में फिर से होगी बढ़ोतरी

दिन और रात के तापमान में फिर से होगी बढ़ोतरी

Sun, 09 Jun 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
दिन और रात के तापमान में फिर से होगी बढ़ोतरी
हिसार। शहर के दिन और रात के तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे पहले दो दिन तक तापमान में गिरावट चल रही थी। तापमान में हुई बढ़ोतरी के चलते लोग काफी परेशान भी रहे। उधर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 10 जून तक मौसम परिवर्तनशील, गर्म व खुश्क रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 11 व 12 जून को प्रदेश में कहीं-कहीं तेज हवाओं व गरज के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों के शहर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। इस वजह से शहरवासियों को गर्मी से कुछ हद तक राहत भी मिली थी। मगर शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में जहां करीब डेढ़ डिग्री, वहीं न्यूनतम तापमान में .04 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। गर्मी के चलते शनिवार को अवकाश होने के बावजूद लोगों ने घर में रहना ही बेहतर समझा। इसका असर यह रहा कि दोपहर के समय कई सड़कें सुनसान नजर आईं। जो लोग घर से बाहर निकले, वो दिन के समय गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। हालांकि शाम को सूर्य ढलने के साथ लोगों पार्कों की तरफ रुख किया, जिससे पार्कों में थोड़ी चहल पहल नजर आई। शनिवार को सूर्य 10.2 घंटे चमका। इस दौरान हवा की गति 3.7 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 44.4 व न्यूनतम तापमान 24.1 ड्रिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.0 व न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed