फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बीएससी एग्रीकल्चर में 16 और एमएससी एग्रीकल्चर व होमसाइंस की प्रवेश परीक्षा में 15 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

बीएससी एग्रीकल्चर में 16 और एमएससी एग्रीकल्चर व होमसाइंस की प्रवेश परीक्षा में 15 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Sun, 09 Jun 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
बीएससी एग्रीकल्चर में 16 और एमएससी एग्रीकल्चर व होमसाइंस की प्रवेश परीक्षा में 15 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
हिसार। हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (एचएयू) की तरफ से शनिवार को बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर और एमएससी एग्रीकल्चर व होम साइंस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान बीएससी की प्रवेश परीक्षा में 16 और एमएससी की परीक्षा में 15 प्रतिशत विद्यार्थी गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन

बता दें कि बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर चार वर्षीय कोर्स की 155 सीटों के लिए 10770 और एमएससी एग्रीकल्चर व होम साइंस कोर्स की 119 सीटों के लिए 633 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर की परीक्षा में 9089 और एमएससी एग्रीकल्चर व होम साइंस की परीक्षा में 540 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से यूनिवर्सिटी कैंपस सहित निजी स्कूलों में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षार्थी की फोटोग्राफी की गई और उसके अंगूठे के निशान लिए गए हैं। इनका काउंसलिंग के समय उम्मीदवार के साथ मिलान किया जाएगा। इसके अलावा वाइस चांसलर प्रो. केपी सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


यह कहना है परीक्षार्थियों का
पेपर आसान था। इस वजह से निर्धारित समय में पूरा हो गया। पेपर आसान था तो संभावना है कि इस बार कटऑफ हाई जाएगी। - नरेंद्र, हिसार

पेपर ज्यादा हार्ड नहीं था। इस हिसाब से पूरा हुआ है, उससे तो यही लगता है कि एडमिशन हो जाना चाहिए। पेपर टाइम से पहले ही कंप्लीट हो गया था। -निकिता, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस हिसाब से तैयारी की थी, उसके मुकाबले पेपर ईजी था। अब देखना यह है कि कटऑफ कितनी जाती है। - मोनिका, सिरसा

पेपर शुरू होने से पहले थोड़ी टेंशन थी। मगर आसान पेपर देखकर वह टेंशन दूर हो गई। पेपर अच्छा हुआ है। अब तो रिजल्ट का इंतजार है। - पंकज, गांव पाबड़ा, हिसार

एचएयू में हरियाली बनी सहारा तो स्कूलों में अभिभावक हुए परेशान
उमस व झुलसाने वाले गर्मी के कारण बच्चों के साथ आए अभिभावक काफी परेशान हुए। एचएयू में हरियाली ने कुछ हद तक अभिभावकों को गर्मी से बचा लिया। मगर कैंपस के बाहर के स्कूलों में अभिभावक काफी परेशान हुए। यहां धूप में बैठकर उन्हें टाइम बिताना पड़ा। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से परीक्षा केंद्रों में पीने के पानी की व्यवस्था की गई थी।

पुराने दोस्तों से मिलकर हुए खुश
एमएससी की प्रवेश परीक्षा में ज्यादातर यूनिवर्सिटी से पास आउट विद्यार्थी ही थे। परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थी अपने पुराने दोस्तों से मिलकर काफी खुश हुए। इस दौरान विद्यार्थियों ने आपस में खूब सेल्फी भी ली।


शहर में लगा जाम
परीक्षा खत्म होने के साथ जैसे ही परीक्षार्थी घर को लौटने के लिए निकले तो शहर में जाम की स्थिति पैदा हो गई। एचएयू के गेट नंबर चार के सामने और दिल्ली रोड पर जगह-जगह करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति रही। जाम को खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस को भी काफी मशक्क्त करनी पड़ी। गर्मी व जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed