फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   एसोसिएशन की मनमानी, इंतजामों की पोल खोली तो टीम मैनेजर की कर दी हॉकी इंडिया में शिकायत

एसोसिएशन की मनमानी, इंतजामों की पोल खोली तो टीम मैनेजर की कर दी हॉकी इंडिया में शिकायत

Mon, 27 May 2019 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
एसोसिएशन की मनमानी, इंतजामों की पोल खोली तो टीम मैनेजर की कर दी हॉकी इंडिया में शिकायत
हिसार। नेेशनल सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप शुरू होने से अव्यवस्था का शिकार हुई आंध्र प्रदेश की टीम के मामले में अमर उजाला में छपी खबर का असर देखने को मिला। आयोजकों ने जाट धर्मशाला में एक कमरे में ठहराई गई टीम की 18 खिलाड़ियों को दो कमरे उपलब्ध करा दिए हैं। अब एक कमरे में नौ खिलाड़ी ठहरी हुई हैं और टीम के कोच व मैनेजर को किसी अन्य जगह ठहरा दिया है। वहीं खिलाड़ियों के लिए कमरे में ही पानी के कैंपर की व्यवस्था कर दी गई है। उधर, दूसरी तरफ मामले को लेकर मीडिया से बातचीत करने वाले आंध्र प्रदेश टीम के मैनेजर के खिलाफ हॉकी हरियाणा के अधिकारियों ने हॉकी इंडिया से शिकायत की है। अधिकारियों का कहना है कि मैनेजर ने नियमों के खिलाफ मीडिया से बातचीत की है। हॉकी हरियाणा के मुताबिक हॉकी इंडिया ने उक्त टीम मैनेजर से जवाब तलबी की है।
विज्ञापन

बता दें कि नेशनल सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप सोमवार से शुरू हो रही है। आंध्र प्रदेश की टीम तीन दिन पहले ही हिसार पहुंच गई। टीम के खिलाड़ियों व कोच को जाट धर्मशाला में ठहराया गया। टीम को दो कमरे उपलब्ध कराए गए। एक कमरे में टीम के कोच, मैनेजर व एक अन्य को ठहराया गया और दूसरे कमरे में टीम की सभी 18 खिलाड़ियों को ठहराया गया। टीम के मुताबिक इन कमरों में कूलर तक की व्यवस्था नहीं है, जबकि इतनी ज्यादा है। इस कारण से वे रात भर ठीक से सो भी नहीं सके। टीम के मैनेजर साईराम ने इस अव्यवस्था की शिकायत अमर उजाला संवाददाता से की तो अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर को यह असर देखने को मिला कि आयोजकों ने तुरंत टीम के खिलाड़ियों को एक के बजाय दो कमरे उपलब्ध कराए दिए और टीम के कोच व मैनेजर का धर्मशाला से कहीं अन्य जगह ठहरने के इंतजाम कर दिए।
विज्ञापन

20 में से शाम तक 15 टीमें पहुंचीं, एक टीम ने भाग लेने से किया मना
चैंपियनशिप में देश भर से 20 टीमें आनी थीं। मगर मिजोरम की टीम ने प्रतियोगिता में खेलने से मना कर दिया, जबकि रविवार शाम तक 15 टीमें हिसार पहुंच चुकी थीं। इनमें हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी कुर्ग, उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी चंडीगढ़, हॉकी पंजाब, हॉकी हिम, मध्य प्रदेेश हॉकी एकेडमी, हॉकी बिहार, हॉकी उड़ीसा, हॉकी गैंगपुर उड़ीसा, हॉकी झारखंड, हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु, हॉकी आंध्र प्रदेश, साई व हॉकी हरियाणा शामिल है। फिलहाल दिल्ली हॉकी, हॉकी भोपाल, आसाम हॉकी व हॉकी कर्नाटका की टीम नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन यह रहेगा शेड्यूल
- सुबह 06.15 बजे छह बजे पूल डी में साई व उत्तर प्रदेश हॉकी के बीच
- सुबह 07.45 बजे पूल डी में हॉकी झारखंड व हॉकी आंध्र प्रदेश के बीच
- सुबह 09.15 बजे पूल बी में मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी व हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु के बीच
- दोपहर 03.00 बजे पूल बी में हॉकी चंडीगढ़ व हॉकी मिजोरम के बीच
- शाम 04.30 बजे पूल सी में हॉकी गैंगपुर उड़ीसा व हॉकी भोपाल के बीच
- शाम 06.00 बजे पूल सी में हॉकी हिम व दिल्ली हॉकी के बीच
- शाम 07.30 बजे पूल ए में हॉकी हरियाणा व हॉकी ओडिसा के बीच

आंध्र प्रदेश की टीम के मैनेजर ने अनुशासनहीनता दिखाई है। इसकी शिकायत हमने हॉकी इंडिया से की है। हॉकी इंडिया हॉकी आंध्र प्रदेश से इस बारे में जवाबतलबी करेगी। अगर आंध्र प्रदेश के टीम के मैनेजर को प्रतियोगिता को लेकर कोई शिकायत करनी है तो वो इस बारे में हॉकी इंडिया को शिकायत कर सकते थे, लेकिन उन्हें सीधे मीडिया से बातचीत करने अनुुमति नहीं है।
- सुनील मलिक, महासचिव, हॉकी हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed