{"_id":"5ceaf64fbdec22072e6f8a39","slug":"15589024005-hisar-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्ति गोयल को चंडीगढ़ में मिला अंतरराष्ट्रीय प्रिंसिपल अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्ति गोयल को चंडीगढ़ में मिला अंतरराष्ट्रीय प्रिंसिपल अवार्ड
विज्ञापन
हिसार। चंडीगढ़ स्थित चितकारा विश्वविद्यालय में बाल भारती हाई स्कूल की प्रिंसिपल कीर्ति गोयल को अंतरराष्ट्रीय प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस समारोह में 20 देशों से आए लोग शामिल हुए। सम्मान के लिए एक हजार लोगों का नाम शामिल किया गया था, इनमें से 100 लोगों को उनकी योग्यता के आधार पर अंतरराष्ट्रीय प्रिंसिपल अवार्ड दिया गया। अवार्ड लेने में कीर्ति गोयल ने देश का प्रतिनिधित्व किया। कीर्ति गोयल ने बताया कि बच्चों को शिक्षित करने के तरीकों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि माता-पिता को शुरू से ही अपने बच्चों की शिक्षा की ओर ध्यान देना चाहिए। घर के सभी सदस्य मिलकर रहें ताकि वे भी अन्य लोगों के साथ मित्रता का व्यवहार करें।
सिरसा में भी मिला सम्मान
इसके अलावा सिरसा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हुए सम्मान समारोह में भी कीर्ति गोयल को बेस्ट टीचिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें सर्टिफिकेट तथा ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
सिरसा में भी मिला सम्मान
इसके अलावा सिरसा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हुए सम्मान समारोह में भी कीर्ति गोयल को बेस्ट टीचिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें सर्टिफिकेट तथा ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन