{"_id":"5ceaf53bbdec22073c2c8b9f","slug":"1558902124250-hisar-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार तीसरे दिन भी आजाद नगर एरिया में नहीं हुई पानी की सप्लाई, 50 हजार लोग पानी को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार तीसरे दिन भी आजाद नगर एरिया में नहीं हुई पानी की सप्लाई, 50 हजार लोग पानी को तरसे
विज्ञापन
हिसार। पेयजल की मेन लाइन में लीकेज के कारण आजाद नगर एरिया में लगातार तीसरे दिन भी पानी की सप्लाई नहीं हुई। इस कारण एरिया की करीब 50 हजार की आबादी पानी को तरस गई है। लोग मजबूरी टैंकरों से खरीदकर पानी मंगवा रहे हैं। हालत यह है कि पिछले दो दिन से एरिया में रोज 10 से 15 पानी के टैंकर मंगवाए जा रहे हैं। उधर, विभाग पेयजल आपूर्ति न कर पाने की स्थिति में कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं कर रहा है। इस बारे में विभाग के जेई से फोन पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।
बता दें कि तीन दिन पहले शुक्रवार सुुबह गंगवा गांव की तरफ नगर निगम की सीमा के आखिरी प्वाइंट पर विभाग की पानी की मेन लाइन में लीकेज हो गई। हालांकि सूचना पाकर जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और लीकेज को ठीक करने में जुट गए। मगर तीन दिन बाद ही लीकेज ठीक नहीं हो सकी है। इस कारण से तीन दिनों से एरिया में पानी की सप्लाई भी नहीं की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि पेयजल सप्लाई की जाती है तो लाइन को ठीक करने के लिए खोद गए गड्ढे में पानी भर जाता है। इससे लीकेज ठीक करने में समस्या पैदा हो जाती है।
खरीदकर पानी मंगवाने को मजबूर हुए लोग
तीन दिन से पानी न आनेे पर लोग मजबूर में खरीदकर टैंकरों से पानी मंगवा रहे हैं। एक टैंकर के लोगों को 300 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। हालात यह है कि इस कारण से टैंकरों की डिमांड बढ़ गई है। प्रतिदिन एरिया में 10 से 15 पानी के टैंकर मंगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विभाग की तरफ से नहीं की जा रही वैकल्पिक व्यवस्था
ऐसे हालात होने के बावजूद भी विभाग कुंभकर्ण की नींद सोया हुआ है। विभाग की तरफ से लोगों को पानी पहुुंचाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की जा रही है। मसलन विभाग टैंकरों से एरिया में पानी की सप्लाई कर सकता है, ताकि लोगों को पानी खरीदना न पड़े।
आजाद नगर एरिया में एकाएक टैंकरों की डिमांड बढ़ गई है। पिछले दो दिनों से हम इस एरिया में चार से पांच टैंकर भिजवा रहे हैं। हमारे अलावा भी दो से तीन पानी सप्लायर है, जो टैंकरों से पानी सप्लाई करते हैं, वो भी इस एरिया में टैंकर भिजवा रहे हैं।
-महान, मार्क ऋषि फार्म