फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अब शुरू होगी नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव की तैयारी

अब शुरू होगी नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव की तैयारी

Sat, 25 May 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
अब शुरू होगी नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव की तैयारी
हिसार। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव की तैयारी शुरू होगी। मेयर गौतम सरदाना 28 मई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ होने वाली बैठक में इस मुद्दे को उठाएंगे। अगर मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिल गई तो इसी महीने में दोनों पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 19 दिसंबर को नगर निगम के मेयर व पार्षदों का चुनाव किया गया था। इसके बाद 90 दिन में सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव करवाया जाना था। मगर 90 दिन के बाद निगम कमिश्नर द्वारा रखी गई बैठक में कोई पार्षद नहीं पहुंचा। इस कारण तब चुनाव नहीं हो सका था।
विज्ञापन


भाजपा के खेमे में नौ पार्षद
20 वार्डों में भाजपा की टिकट पर नगर निगम का चुनाव जीतकर मात्र सात पार्षद बने थे। बाकी 13 पार्षद निर्दलीय जीते थे। मगर 13 में से वार्ड नंबर 9 के पार्षद जयप्रकाश भाजपा का दामन थाम चुके हैं, जबकि वार्ड नंबर 7 के पार्षद मनोहर लाल भी भाजपा को समर्थन की घोषणा कर चुके हैं। इस तरह फिलहाल भाजपा के पक्ष में नौ पार्षद हैं। हालांकि वार्ड नंबर 19 के निर्दलीय पार्षद नरेंद्र शर्मा का निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्दलीय पार्षदों ने भी जमाई हुई है फील्डिंग
हालांकि सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए निर्दलीय पार्षदों ने भी फील्डिंग जमाई हुई है। उनका दावा है कि दोनों पदों में से एक पद उनका खेमा जरूर जीतेगा। पिछली बार भी इन निर्दलीय पार्षदों का एक गुट भाजपा पार्षदों के बैठक में आने के इंतजार में बैठा रहा था। उस समय भाजपा पार्षदों को लेकर चंडीगढ़ बुला लिया गया था।

मेयर के वोट डालने या नहीं डालने पर भी बना संशय
साल 2013 में मेयर का चुनाव पार्षदों में से ही किया गया था। उस समय वार्ड नंबर 12 की पार्षद शकुंतला राजलीवाला को मेयर चुना गया था। मगर इस बार मेयर का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया गया है। इसलिए सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव में मेयर की वोटिंग को लेकर भी संशय बना हुआ है। एक पक्ष का कहना है कि मेयर को वोट डालने का अधिकार है जबकि दूसरे पक्ष का दावा है कि मेयर इन दोनों पदों के चुनाव में वोट नहीं डाल सकते हैं।


28 मई को अमरुत योजना व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल बैठक लेंगे। उस बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर भी चर्चा करूंगा। जैसा आदेश मिलेगा, उसी अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
-गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed