फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हथियारों के बल पर गाड़ी लूटने की फिराक में थे तीन लोग, गलती से रुकवा ली स्पेशल स्टाफ की गाड़ी

हथियारों के बल पर गाड़ी लूटने की फिराक में थे तीन लोग, गलती से रुकवा ली स्पेशल स्टाफ की गाड़ी

Mon, 30 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
हथियारों के बल पर गाड़ी लूटने की फिराक में थे तीन लोग, गलती से रुकवा ली स्पेशल स्टाफ की गाड़ी
हिसार। बाड्या रोड पर गाड़ी लूटने की साजिश रच रहे तीन बदमाशों को स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों मेें सुरजीत मंगाली भी शामिल है। सुरजीत पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। सुरजीत 16 जुलाई को मंगाली में हुए महाबीर भादू मर्डर केस में भी आरोपी है। वह मर्डर के बाद से ही फरार चल रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को देर रात सूचना मिली कि बाड्या रोड पर एक सफेद गाड़ी में कुछ लोग वाहनों को लूटने की फिराक में है। सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ की टीम तैयार की गई। टीम में एएसआई प्रेम कुमार, एएसआई संदीप, मनोज, विनोद व अजय को शामिल किया गया। स्पेशल टीम जब बालावास से बाड्या गांव की तरफ पहुंची तो आगे सड़क की साइड मेें बिना नंबर प्लेट की कार खड़ी दिखाई दी। जब वह थोड़ा आगे पहुंचे तो सफेद कार से दो युवक उतरकर आए और सड़क के बीच में खड़े हो गए। जैसे ही टीम की गाड़ी वहां पहुंची तो दोनों युवकों ने उनकी तरफ पिस्तौल तानकर उनको गाड़ी से बाहर आने को कहा। इसके बाद युवक टीम की गाड़ी के पास पहुंच गए। मगर जैसे ही उन्हें गाड़ी में पुलिसकर्मी दिखाई दिए तो वह वापस अपनी कार की तरफ भागने लगे, लेकिन इससे पहले कि वह कार तक पहुंच पाते एएसआई प्रेम कुमार व संदीप ने दोनों बदमाशों को काबू कर लिया और उनके हाथ से पिस्तौल छीन ली। मौके पर पुलिस टीम को देखकर कार सवार युवक ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने कार के आगे अपनी गाड़ी लगाकर सवार से चाबी छीन ली। पुलिस पूछताछ में पकड़ेे गए आरोपियों ने अपना नाम गांव मंगाली सुरतियां निवासी सुरजीत व अंकुश बताया। कार चलाने वाला रजत आदमपुर का निवासी है। पुलिस ने उनके पास से तीन अवैध पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस को गाड़ी के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस के अनुसार यह कार भी इन्होंने किसी से छीनी है। फिलहाल पुलिस इस बारे में जांच कर रही है।
विज्ञापन


एक और मर्डर करने की रची थी साजिश
पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह एक और हत्या की साजिश रच रहे थे। इससे पहले की वह अपने इरादे में सफल हो पाते पुलिस टीम ने तीनों को दबोच लिया। यह तीनों किसके मर्डर की तैयारी कर रहे थे, फिलहाल इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुख्यात अपराधी है सुरजीत मंगाली
मंगाली निवासी सुरजीत एच कुख्यात अपराधी है। वह हत्या, इरादा कत्ल, लूटपाट के कई संगीन मामलों में वांछित है। सुरजीत 16 जुलाई को गांव मंगाली के महाबीर भादू की हत्या के बाद से फरार था। 2001 में सुरजीत के पिता राममूर्ति, चाचा कृष्ण और दलीप की हत्या की गई थी, जिसमें महाबीर भी शामिल था। महाबीर सात साल की सजा काटकर जेल से बाहर आया था। सुरजीत ने साथियों के साथ मिलकर अपने पिता व चाचा की मौत का बदला लेने के लिए महाबीर को उसके घर के बाहर गोलियों से भून दिया था। इस हत्याकांड में सात के खिलाफ केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed