फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   विधायक के साथ दो घंटे चली बैठक में पांच गांव के धरने पर नहीं बनी सहमति

विधायक के साथ दो घंटे चली बैठक में पांच गांव के धरने पर नहीं बनी सहमति

Fri, 15 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
विधायक के साथ दो घंटे चली बैठक में पांच गांव के धरने पर नहीं बनी सहमति
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। पारिजात चौक पर धरना दे रहे पांच गांवों के लोगों को वीरवार को हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने बातचीत के लिए बुलाया। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में करीब दो घंटे तक चली बातचीत में सहमति नहीं बन सकी। धरनारत ग्रामीणों ने एलान किया कि 20 जून को नारनौंद में वित्तमंत्री के एरिया में पंपलेट बांटकर सरकार के धोखे से अवगत कराएंगे।
बीड बबरान, झीड़ी, ढंढूर गांव , चिकनवास के प्रतिनिधिमंडल को विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने बातचीत के लिए बुलाया। जिसमें कामरेड सुरेश कुमार, ढंढूर के सरपंच मनोज कुमार, झीडी से रामस्वरूप गोदारा, गुरदयाल सिंह शामिल थे।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में यह बैठक शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि आपकी बात को पूरा कराएंगे आप लोग धरना खत्म करो। कामरेड सुरेश ने कहा कि तीन साल पहले भी यही आश्वासन दिया था। अब तक कुछ नहीं हुआ अब आप पर कैसे विश्वास करें। विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि यह अदालत के मामलों में तो समय लगता है। सुरेश कुमार ने कहा कि डॉ. साहब आपको किसने कहा कि यह मामला अदालत में है। यह मामला तो जिला राजस्व अधिकारी के स्तर पर पेंडिंग है। अगर मामला अदालत में हो तो भी कानून बनाकर इन पांच गांवों को उजाड़ने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक छोड़कर बाहर आए
इस बीच चंदन नगर के सरपंच सतेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है। सरकार जल्द ही समाधान निकाल देगी। धरना खत्म कराओ। इस मामले में गांव के लोग नहीं आ रहे। बाहर के लोग धरने के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। इतना सुनकर प्रतिनिधि मंडल के सदस्य बैठक छोड़कर बाहर आ गए।
बाहर आए मनाने
भाजपा के कुछ सदस्य प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को मनाने के लिए बाहर आए। इन लोगों को मनाकर वापस ले गए। करीब 20 मिनट बाद यह बैठक दोबारा से शुरू हुई। इसके बाद भी समाधान नहीं हो सका।


नारनौंद में करेंगे प्रदर्शन
संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि 20 जून को नारनौंद में प्रदर्शन करेंगे। वहां पंपलेट बांटकर सरकार की पोल खोलने का काम करेंगे। इसके बाद भाजपा के प्रदेश सुभाष बराला के एरिया में जाकर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद करनाल में जाकर सीएम के एरिया में भी सरकार की पोल खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed