{"_id":"6ab6bdcce94886d2b40d58e9","slug":"15-kg-of-silver-items-stolen-from-pabda-maa-chandke-devi-temple-hisar-news-c-21-hsr1020-959533-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पाबड़ा मां चण्डके देवी मंदिर से 1.5 किलो चांदी का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पाबड़ा मां चण्डके देवी मंदिर से 1.5 किलो चांदी का सामान चोरी
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा संदिग्ध युवक।
घिराय/बरवाला (हांसी)। पाबड़ा गांव स्थित मां चण्डके देवी मंदिर में वीरवार रात ताला तोड़कर एक युवक गर्भगृह में घुस गया और करीब 1 किलो 500 ग्राम चांदी का सामान चोरी कर लिया। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे सेवादार ओमप्रकाश के मंदिर पहुंचने पर घटना का पता चला। शिकायत पर बरवाला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी बजरंग के अनुसार, मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक शास्त्री ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 20 वर्षों से मंदिर में मुख्य पुजारी के रूप में सेवा कर रहे हैं। 24 सितंबर की शाम पूजा-पाठ और साफ-सफाई के बाद मंदिर के कपाट बंद करवाकर चाबी सेवादार ओमप्रकाश को सौंप दी गई थी। 25 सितंबर सुबह ओमप्रकाश पहुंचा तो दरवाजा खुला और ताला टूटा मिला। उसने घटना की सूचना दी।
इसके बाद मंदिर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें एक युवक गर्भगृह में जाता दिखाई दिया। युवक गर्भगृह का ताला तोड़कर चांदी का छत्र, चांदी की चौखट और चांदी की चरण पादुका उखाड़ लीं। पुलिस रिकॉर्ड में चोरी हुए सामान की कीमत करीब 3.50 लाख रुपये दर्ज है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान और चोरी का सामान बरामदगी में जुटी है।