फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   15 bus increased in gogamedi route

गोगामेड़ी के लिए बसें बढ़ाई, अब 5 की जगह चली 15 विशेष बसें

Sat, 24 Aug 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
15 bus increased in gogamedi route
गोगा मेड़ी जाने के लिए श्रद्धालुओं के लिए हिसार डिपो द्वारा चलाई गई स्पशेल बसें। - फोटो : Hisar
गोगामेड़ी जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए रोडवेज ने अब 10 अन्य बसों की बढ़ोतरी की है। विभाग की ओर से पहले चरण में पांच बसें चलाई गई थीं, लेकिन श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए अब 15 बसों की सुविधा शुरू की गई है। इतना ही नहीं, गोगामेड़ी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग टिकट काउंटर बनाया गया है, ताकि टिकट लेकर वह अपनी सीट पर बैठ जाए।
विज्ञापन

बता दें, कि डिपो कार्यवाहक महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह दूहन ने यातायात इंचार्ज को निर्देश दिए थे कि वह गोगामेड़ी मेले के लिए विशेष बसों का रोस्टर प्लान करें, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। शुरू में विभाग की ओर से सिर्फ पांच बसें चलाई गई थीं, लेकिन अब बसों की संख्या में इजाफा कर दिया गया है।
विज्ञापन

हर 10 से 15 मिनट बाद मिलेगी बस की सुविधा
गोगामेड़ी जाने वाले श्रद्धालुओं को हर 10 से 15 मिनट बाद बस की सुविधा मिलेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष बसें चलाई गई हैं। यदि श्रद्धालुओं को बस को लेकर कोई परेशानी होती है तो वह विशेष काउंटर पर संपर्क करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में पांच बसें चलाई गई थीं। अब 10 बसें और बढ़ाई गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सीट को लेकर कोई दिक्कत न हो। फिलहाल विभाग की ओर से गोगामेड़ी के लिए रोडवेज की 15 विशेष बसें चल रही हैं।
- सुभाष किरमारा, कार्यवाहक यातायात प्रबंधक, हिसार डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed