फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   होमगार्ड के जवान पर मारपीट का आरोप, ऑटो पलटा, बुजुर्ग हुआ लहुलुहान

होमगार्ड के जवान पर मारपीट का आरोप, ऑटो पलटा, बुजुर्ग हुआ लहुलुहान

Tue, 14 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
होमगार्ड के जवान पर मारपीट का आरोप, ऑटो पलटा, बुजुर्ग हुआ लहुलुहान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। जहाजपुल चौक सिटी अस्पताल के पास होमगार्ड जवान की लापरवाही से ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने से अंदर बैठा बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके मुंह, सिर व पैरों में काफी चोटें आई हैं। वहीं ऑटो चालक और होमगार्ड के जवान को भी चोट लगी। लापरवाही की हद तब हो गई, जब ऑटो पलटने की जगह पर बाइक लेकर आया होमगार्ड के जवान का पुलिसकर्मी साथी सिर्फ उसको बाइक पर बिठाकर ले गया, जबकि ऑटो चालक व घायल बुजुर्ग को वहीं छोड़ दिया गया। बाद में लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की और बुजुर्ग और ऑटो चालक को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने दोनों तरफ से केस दर्ज कर लिया है।

नई सब्जी मंडी से ऑटो में सब्जियां लेकर जा रहा था बुजुर्ग
घायल गांव सलेमगढ़ निवासी 65 वर्षीय लीलूराम ने बताया कि वह गांव में सब्जी बेचने का काम करता है। सोमवार को वह हिसार नई सब्जी मंडी से किराए का ऑटो लेकर उसमें सब्जियां लादकर अपने गांव सलेमगढ़ जा रहा था। ऑटो चालक ईश्वर सिंह ने होमगार्ड महाबीर सिंह पर आरोप लगाए हैं कि महाबीर जहाजपुल चौक नाके से जबरदस्ती वह ऑटो में चढ़ गया। चालक ने बताया कि ऑटो में चढ़ते ही होमगार्ड महाबीर ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक ऑटो का हैंडल मोड़ दिया। इससे ऑटो फुटपाथ से टकराकर पलट गया। ऑटो पलटते ही लीलूराम बुरी तरह जख्मी हो गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पुलिस ने सिर्फ होमगार्ड महाबीर को ही नागरिक अस्पताल मेें भर्ती करवाया, जबकि घायल बुजुर्ग व ऑटो चालक सड़क पर ही बैठे रहे।
विज्ञापन

यह बोला होमगार्ड महाबीर
गांव तलवंडी राणा निवासी होमगार्ड महाबीर सिंह ने बताया कि वह जहाजपुल नाके पर चालान काट रहे थे, तभी यह ऑटो नाके पर आया। मैं एक पैर ऑटो में रखकर चालक ईश्वर से बात कर रहा था। अचानक चालक ने ऑटो चला दिया। उसका पैैर ऑटो में फंस गया। बार-बार कहने पर भी चालक ने ऑटो नहीं रोका, इसलिए सेल्फ डिफेंस में उसने ऑटो का हैंडल मोड़ दिया, ताकि ऑटो साइड में हो जाए। मगर ऑटो की स्पीड ज्यादा होने से ऑटो पलट गया। महाबीर ने बताया कि उसको भी कमर व पैैर पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को बर्खास्त करने की मांग
नागरिक अस्पताल में पहुंचे ऑटो चालकों व चालक ईश्वर सिंह के परिजनों ने होमगार्ड पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए उसे बर्खास्त करने की मांग की। ऑटो चालक यूनियन पदाधिकारियों ने मांग की कि क्षतिग्रस्त हुए ऑटो की रिपेयरिंग प्रशासन करवाए और घायल लीलूराम व ईश्वर सिंह के इलाज का खर्चा भी प्रशासन द्वारा वहन किया जाए।


मामले में कार्रवाई तो मुलतानी चौकी पुलिस को करनी है, फिर भी हमने होमगार्ड और दूसरे घायल के इलाज में मदद की है। थोड़ी सी सतर्कता व संयम से काम लिया जाता तो इस हादसे को रोका जा सकता था। मेरा प्रयास रहता है कि सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मी जनता के साथ विनम्रता से पेश आएं।
-मनदीप सांगवान, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed