फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   स्वाइन फ्लू के दो और रोगी मिले, संख्या हुई 13

स्वाइन फ्लू के दो और रोगी मिले, संख्या हुई 13

Thu, 10 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के दो और रोगी मिले, संख्या हुई 13
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
स्वाइन फ्लू के दो और रोगी सामने आए हैं। ये प्रीति नगर के हैं। अब स्वाइन फ्लू रोगियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। प्रीति नगर में पहले एक रोगी सामने आया था। प्रीति नगर के तीनों रोगी एक कुनबे के बताए गए हैं। बताया जाता है कि एसी के वायरस से यह रोग इस मौसम में फैल रहा है। वर्ना यह बीमारी ठंड के मौसम में फैलने वाली है।
स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया शाखा की जांच में दो और रोगियों को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। इससे जिले में पाए गए स्वाइन फ्लू रोगियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इन रोगियों में तीन प्रीति नगर, तीन आजाद नगर, एक उकलाना, एक मोती बाजार और एक मॉडल टाउन के बताए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इन रोगियों का उपचार कर रहा है। उनके परिजनों को सजग रहने के लिए कहा गया है। विभाग के कर्मचारियों ने उनको स्वाइन फ्लू से बचाव के लक्षण बताए हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जया गोयल ने बताया कि स्वाइन फ्लू के सैंपल की जांच में दो और केस पॉजिटिव पाए गए हैं। अब इन रोगियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इनमें चार रोगी भिवानी जिले के हैं। जो यहां प्राइवेट अस्पतालों में दाखिल हैं। मई में पांच रोगी मिले थे। उसके बाद जुलाई और अगस्त में आठ रोगी मिले हैं। रोगियों के घरों के आसपास के लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के तरीके बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी के हैं चार रोगी, निजी अस्पतालों में चल रहा इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed