फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   14 district aqi below 100

प्रदेश में 13 जगह पराली जली, 14 जिलों में एक्यूआई 100 से भी नीचे रहा

Wed, 18 Nov 2020 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
14 district aqi below 100
हिसार। दो दिन पहले प्रदेश भर में हुई बारिश के बाद प्रदेशभर की हवा साफ हुई है। लंबे समय बाद ऐसा हुआ है कि प्रदेश के 14 जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से भी नीचे रहा। मंगलवार को प्रदेश में 13 स्थानों पर ही पराली जलाने के मामले सामने आए।
विज्ञापन

अंबाला, फतेहाबाद, झज्जर, कुरुक्षेत्र, रोहतक में एक-एक जगह, सोनीपत में 2 और सिरसा में 6 स्थानों में पराली जलाने के मामले सामने आए। पराली कम जलाने और हवाएं चलने के कारण मंगलवार को शाम 7 बजे करनाल का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे कम 66 दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम का सबसे अधिक 238 रहा। बारिश होने और इसके बाद पराली जलाने के मामलों में कमी आने के बाद प्रदेश के सभी जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी आई है और वातावरण पहले से बेहद साफ हो गया है। इसके साथ ही प्रदेश में दिन व रात्रि के तापमान में भी गिरावट आनी शुरू हो गई है। मंगलवार को हिसार में दिनभर कड़ी धूप निकली रही और ठंडी हवाएं चलती रहीं। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और रात्रि तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कहां कितना रहा एक्यूआई -
स्थान एक्यूआई
अंबाला 92
फतेहाबाद 96
हिसार 87
जींद 88
कैथल 67
करनाल 66
कुरुक्षेत्र 84
पलवल 94
पंचकुला 70
रोहतक 99
सिरसा 83
सोनीपत 91
यमुनानगर 90
भिवानी 90
पानीपत 105
मानेसर 177
बहादुरगढ़ 103
वल्लभगढ़ 107
धारूहेड़ा 177
फरीदबाद 221
गुरुग्राम 238
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed