फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   14 colonies of Barwala, Uklana and Narnaund legal, Hisar will have to wait

Hisar News: बरवाला, उकलाना व नारनौंद की 14 कॉलोनियां वैध, हिसार को करना होगा इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
14 colonies of Barwala, Uklana and Narnaund legal, Hisar will have to wait
हिसार। प्रदेश सरकार ने अवैध कॉलोनियों को वैध करने की अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार की तरफ से जारी सूची में बरवाला, उकलाना व नारनौंद नगर पालिका क्षेत्र की 14 कॉलोनियां शामिल हैं। हालांकि इस सूची में हिसार निकाय क्षेत्र की एक भी कॉलोनी नहीं है। इस लिहाज से हिसारवासियों को अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिला नगर योजनाकार की तरफ से किए गए सर्वे में जिले में कुल 268 अवैध कॉलोनियां मिली थीं, जिनमें निकाय क्षेत्र के बाहर बसीं 168 और निकाय क्षेत्र में बसी 100 कॉलोनियां शामिल हैं। अभी हिसार नगर निगम एरिया में बसी अवैध कॉलोनी के निवासियों को इन कॉलोनियों के नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा। मुख्यालय की तरफ से लगाई आपत्तियों को दूर करने के बाद शहर की 24 में से 10 कॉलोनियां ही नियमों पर खरी मिली हैं। ऐसे में संभावना है कि इन 10 कॉलोनियों को ही वैध किया जाए।
विज्ञापन

इन कॉलोनियों को किया वैध
नगर पालिका बरवाला : कृष्णा कॉलोनी, ऋषि नगर व श्री श्याम नगरी, सीएस आजाद नगर, न्यू ताज कॉलोनी व अन्य (पहचान संख्या 13441), बेनाम कॉलोनी (पहचान संख्या 13489), न्यू द्वारका कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका नारनौंद : हरिओम कॉलोनी, सुरेंद्र कॉलोनी, प्रेम नगर एक्सटेंशन मोठ रोड, गौतम कॉलोनी -1 एक्सटेंशन।
नगर पालिका उकलाना : डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलोनी, अशोक विहार कॉलोनी, ऑटो मार्केट कॉलोनी, जय दुर्गा कॉलोनी, बेनाम कॉलोनी (पहचान संख्या 13370), मॉडल टाउन कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed