फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे करने वाले युवक कर रहे अवैध वसूली

प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे करने वाले युवक कर रहे अवैध वसूली

Sat, 11 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे करने वाले युवक कर रहे अवैध वसूली

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बीएलसी आवेदकों का सर्वे करने में लगे युवक आवेदकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। युवकों द्वारा मकान मालिकों से बेवजह 50 रुपये वसूले जा रहे हैं, जबकि निगम प्रशासन की ओर से युवकों को ऐसे कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं। ऐसा मामला सामने आने के बाद पूर्व डिप्टी मेयर भीम महाजन ने निगम कमिश्नर को भी मामले से अवगत करवाया है। अब शनिवार को ज्वाइंट कमिश्नर के समक्ष योजना प्रभारी द्वारा सारा मामला रखा जाएगा।

पांच युवकों को लगाया हुआ है सर्वे में
नगर निगम प्रशासन की ओर से बेनिफिशरी लेड कंस्ट्रक्शन स्कीम के तहत आवेदन करने वाले 1104 आवेदकों के घरों का वेरिफिकेशन सर्वे करने के लिए पांच युवकों को लगाया हुआ है। इन युवकों द्वारा मौके पर जाकर मकान मालिक से मिलने के बाद उनके घर का फोटो भू-वन एप पर अपलोड किया जाता है। साथ में ही कुछ कागजात मकान मालिक से लिए जाते हैं। मगर इन युवकों द्वारा इन कागजातों को जमा करवाने के नाम पर 50 रुपये लिए जा रहे हैं। युवक अपनी मनमर्जी से 50 रुपये ले रहे हैं, जबकि निगम अधिकारियों ने उन्हें ऐसे कोई आदेश नहीं दिए हैं।
विज्ञापन

कागजात लेने के लिए बुलाते हैं घर से दूर
पूर्व डिप्टी मेयर भीम महाजन ने बताया कि उन्हें वार्ड वासी मेनपाल ने बताया कि योजना के तहत सर्वे करने आए युवक ने कागजात लेकर घर से दूर बुलाया और कागजात जमा करवाने के नाम पर 50 रुपये ले लिए। डिप्टी मेयर ने सर्वे में शामिल युवक से इस बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि सर्वे में शामिल सभी युवक 50 रुपये ले रहे हैं। जब उससे यह पूछा गया कि क्या इस बारे में अधिकारियों के आदेश हैं तो उसने मना कर दिया। इसके बाद भीम महाजन ने निगम कमिश्नर अशोक बंसल को इस बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम प्रशासन दे रहा है एक घर के सर्वे के 40 रुपये
अधिकारियों के मुताबिक सर्वे के लिए स्किल इंडिया के तहत मिले पांच युवकों को लगाया गया है। प्रत्येक युवक को एक घर का सर्वे करने के बदले में 40 रुपये मिलते हैं। एक दिन में पांचों युवकों द्वारा 20 से 30 घरों का सर्वे किया जाता है।

वर्जन
मैं दिन में किसी अन्य काम से नागरिक अस्पताल आया हुआ था, लेकिन सर्वे में शामिल युवक द्वारा पैसे मांगने का मामला संज्ञान में आया था। किसी भी आवेदक से 50 रुपये लेना गलत है। हमने किसी को पैसे लेने के लिए नहीं कहा। कोई मांगे तो आवेदक एक पैसा भी न दें। इस बारे में शनिवार को ज्वाइंट कमिश्नर से बात कर एक्शन लिया जाएगा।
-संदीप कुमार, को-ऑर्डिनेटर, प्रधानमंत्री आवास योजना, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed