{"_id":"59c2be404f1c1b8b688b5b43","slug":"131505934912-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रोहा सम्मेलन में इंद्रेश बोले- चीन के उत्पादों का बहिष्कार कर आर्थिक कमर तोड़ो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रोहा सम्मेलन में इंद्रेश बोले- चीन के उत्पादों का बहिष्कार कर आर्थिक कमर तोड़ो
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश ने कहा कि भारत को आंख दिखाने वाले चीन की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए हमें उनके उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए। जब उसे लाखों-करोड़ों की चपत लगेगी तो उसकी अकल ठिकाने आ जाएगी। रोहिंग्या मुसलमानों में बहुत से लोग आतंकवादी और अराजक कार्यों में संलिप्त हैं। यदि हमने इन्हें देश में रहने की इजाजत दे दी तो ये हमारी सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा होगा।
आरएसएस प्रचारक इंद्रेश बुधवार को अग्रोहा में स्थित अग्र-विभूति स्मारक में आयोजित महाराज अग्रसेन के 5141वें जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इन्हें शरण देने का कठोर विरोध करते हुए कहा कि जो कौम अपने ही देश की वफादार न हो, वह किसी अन्य देश के हितकारी नहीं हो सकती है। दुनिया के सभी मुस्लिम देशों को रोहिंग्या मुसलमानों को समान रूप से बांटकर अपने देशों में शरण देनी चाहिए। उन्होंने पूछा कि इस मामले में दुनिया के सब मुस्लिम देश चुप क्यों हैं। भारत में विश्व की तीन प्रतिशत से कम भूमि है, जबकि यहां दुनिया की 16 प्रतिशत से ज्यादा आबादी रहती है। हमारे यहां पहले से ही 23 देशों के शरणार्थी रह रहे हैं। कोई भी देश हमें मानवता का पाठ न पढ़ाएं।
इस मौके पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार भगवान अग्रसेन के सिद्धांतों के अनुरूप समाज में समानता और भाईचारे की स्थापना की दिशा में कार्य कर रही है। अग्रोहा अग्र बंधुओं के लिए तीर्थ के समान है, क्योंकि यह स्थान महाराजा अग्रसेन की कर्मभूमि रही है। देश के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार ने एक देश, एक कर और भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए नोटबंदी की व्यवस्था की। उन्होंने प्रधानमंत्री के संकल्प से सिद्धि अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
समाज को भावी पीढ़ी में मानव मूल्यों, संस्कार व नैतिकता के विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हमें उनमें बड़ों के प्रति सम्मान और सभी से मित्रवत व्यवहार की भावना विकसित करनी चाहिए। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अतिथियों ने अग्र धरोहर नामक पुस्तिका का विमोचन किया।
इस अवसर पर हरिद्वार के पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतिंद्रानंद गिरी, भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल, धर्मगुरु मौलाना मकबूल मुस्तफा, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, सुशील सिंगला, एसडीएम अशोक बंसल, जिला प्रधान नरेश सिंघल, सेवानिवृत्त कमिश्नर एमपी बंसल, प्यारेलाल लाहौरिया, दीनदयाल गोरखपुरिया, जगदीश मित्तल, विजय गोयल, गोपाल गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
महाराज अग्रसेन श्रीकृष्ण की नीतियों से प्रभावित
वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश ने कहा कि महाराज अग्रसेन उस काल में पैदा हुए थे, जब भगवान श्रीकृष्ण ने पांच वर्ष की आयु में आततायी कंस का विरोध किया था। भगवान अग्रसेन को उनकी नीतियों से प्रभावित बताया। भगवान अग्रसेन श्रीकृष्ण और भगवान राम के समान तटस्थ थे।
पाक पर हमला, अब जमीन नहीं घटने देंगे
इंद्रेश कुमार ने कहा कि हमारी कमर में छुरा घोंपने वाले पाकिस्तान को समय रहते समझ जाना चाहिए कि अब भारत उसकी किसी भी गलत हरकत को चुपचाप सहन नहीं करेगा। अब हम अपने जन को मरने नहीं देंगे और जमीन को घटने नहीं देंगे