फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   निगम अधिकारियों के बेतुके आइडिया

निगम अधिकारियों के बेतुके आइडिया

Thu, 10 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
निगम अधिकारियों के बेतुके आइडिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नगर निगम में कुछ अधिकारी उच्च अधिकारियों को बेतुके आइडिया दे रहे हैं। उच्च अधिकारियों को अपने स्टाफ का पता नहीं होता। वे फील्ड में होने की बात बोलकर पूरा दिन गायब रहते हैं, लेकिन पब्लिक के ऑफिस में जनता की ही निगरानी करवाई जा रही है। अधिकारियों ने एंट्री गेट पर एक गार्ड बैठा दिया है, जो निगम कार्यालय में एंट्री करने से पहले पूरा नाम, पता और यह लिखेगा कि उसे किस अधिकारी के पास जाना है। उस अधिकारी के पास वह कितने देर तक बैठेगा, उसकी वहां से उठने के बाद जाते समय एंट्री की जाएगी।
सीसीटीवी से भी होगी निगरानी
स्टाफ में चर्चा है कि उच्च अधिकारी के रूम में सीसीटीवी का कंट्रोल लगेगा। जहां सीसीटीवी लगे हैं, उन कमरों की खुद उच्च अधिकारी निगरानी करेंगे। किस अधिकारी या स्टाफ के पास कौन बैठा है, यह वे खुद देखेंगे।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने वालों पर लगे वसूली के आरोप
नगर निगम ने हाल में कुछ लोगों की टीम को कांट्रेक्ट पर अतिक्रमण हटाने के लिए रखा था। अधिकारियों की माने तो इनमें से दो युवक बाजार से वसूली करने लगे। उनकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों को बार-बार मिल रही थी। कमिश्नर ने उन्हें वहां से हटाकर गेट पर लगा दिया। हालांकि कर्मचारियों का कहना है कि ये आरोप निराधार हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपना काम पूरी इमानदारी से किया है। किसी स्टाफ को दर्द है कि उनके रिश्तेदारों का सामान क्यों उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलती है तो उसे बदला भी जा सकता है। ये ड्यूटी का हिस्सा है। उच्च अधिकारियों के आदेश हैं, इसलिए गेट पर एंट्री रजिस्टर लगाया गया है। -इंद्रजीत कुल्हड़िया, ईओ नगर निगम

नगर निगम ने शुरू किया स्लिप सिस्टम, अब पब्लिक ऑफिस में आम लोगों की निगरानी
रजिस्टर में एंट्री के बाद ही मिल सकेंगे अधिकारी से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed